Biography Hindi

निषाद कुमार की जीवनी – Nishad Kumar Biography Hindi

निषाद कुमार English – Nishad Kumar) ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट हैं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020 (टोक्यो पैरालम्पिक) में भारत के लिये रजत पदक जीता है। निषाद कुमार ने 2.06 मीटर के अपने पर्सनल रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने इस उंचाई तक ऊँची कूद लगाकर रजत पदक अपने नाम किया।

निषाद कुमार की जीवनी – Nishad Kumar Biography Hindi

Nishad Kumar Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण

नामनिषाद कुमार
पूरा नाम, अन्य नाम
निषाद
जन्म3 अक्टूबर 1999
जन्म स्थानगांव बदायूं, अंब, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश, भारत
पिता का नाम रशपाल राज
माता  का नाम पुष्पा देवी
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
हिन्दू
जाति

जन्म

निषाद कुमार का जन्म 3 अक्टूबर 1999 को गांव बदायूं, अंब, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश, भारत में हुआ था। निषाद कुमार के पिता का नाम रशपाल राज जोकि मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि उनकी माता का नाम पुष्पा देवी जो गृहिणी है। उनकी एक बड़ी बहन रमा देवी है, जिन्होंने बी कॉम की शिक्षा प्राप्त की है। निषाद कुमार ने आठ साल की उम्र में चारा काटने की मशीन में सूखी घास काटने में अपनी मां की मदद करते हुए अपना दाहिना हाथ खो दिया था।

हाइट और वजन

  • ऊंचाई (लगभग): 6′ 4″
  • वजन (लगभग): 60 किलो

शिक्षा aur

निषाद कुमार को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। वह जब पांचवीं कक्षा में थे, तब से ही हाई जंप को लेकर प्रैक्टिस शुरू कर दी थी, जिसके परिणाम आज ओलंपिक में सिल्वर में मेडल प्राप्त किया है। अगर निषाद की शिक्षा की बात की जाए तो सरस्वती विद्या मंदिर कटोहड़ खुर्द में दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की। वहीं सरकारी स्कूल में बाहरवीं की पढ़ाई की

कोच

निषाद कुमार को 2020 टोक्यो पैरालिंपिक के लिए कोच सत्यनारायण द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020

टोक्यो पैरालिंपिक से ठीक पहले महामारी कोरोना विषाणु का शिकार हुए, लेकिन हौसला नहीं हारे। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक की पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रेकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल जीता। निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रेकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के डलास वाइज को भी सिल्वर मेडल दिया गया क्योंकि उन्होंने और निषाद कुमार दोनों ने समान 2.06 मीटर की कूद लगायी। एक अन्य अमेरिकी रोडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की कूद के विश्व रेकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में एक अन्य भारतीय राम पाल 1.94 मीटर की कूद से पांचवें स्थान पर रहे।

वर्ष 2019 में उन्होंने दुबई में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड फ्री में हाई 2.05 मीटर कूद लगाकर स्वर्ण जीतने के साथ ही टोक्यो का टिकट पक्का कर लिया था। इसके बाद ने फ़रवरी 2021 में अपनी प्रतिभा में सुधार करते हुए दुबई में ही 2.06 मीटर हाई जंप लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

पुरस्कार और सम्मान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो से एक और खुशी की खबर आयी है। बहुत खुश हूं कि निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह उत्कृष्ट कौशल वाले शानदार ऐथलीट हैं। उन्हें बधाई।
  • हिमाचल प्रदेश के नालंदा कॉलेज ने 2019 में ऊंची कूद में असाधारण प्रदर्शन के लिए निषाद कुमार को सम्मानित किया।
  • देश के लिए रजत पदक जीतने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जया राम ठाकुर ने निषाद कुमार को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close