परवीन बाबी (English – Parveen Babi) सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड अभिनेत्री थी। अमिताभ बच्चन के साथ उन्होने क़रीब आठ फ़िल्मों में काम किया और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया।
परवीन बाबी की जीवनी – Parveen Babi Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | परवीन बाबी |
पूरा नाम, वास्तविक नाम | परवीन बाबी |
जन्म | 4 अप्रैल 1949 |
जन्म स्थान | जूनागढ़, गुजरात |
पिता का नाम | वली मोहम्मद बाबी |
माता का नाम | – |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | – |
जाति | – |
जन्म
परवीन बाबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 को जूनागढ़, गुजरात में हुआ था। उनके पिता वली मोहम्मद बॉबी, जूनागढ़ के नवाब तथा जमाल बख्ते बॉबी के निकाय प्रशासक थे। परवीन अपने माता-पिता की शादी के चौदह साल बाद पैदा हुई थीं और यह इकलौती संतान थीं। उन्होंने अपने पिता को सात साल की उम्र में ही खो दिया था।
शिक्षा
परवीन बाबी ने अपनी आरंभिक शिक्षा माउंट कार्मेल हाई स्कूल, अहमदाबाद से हुई और बाद में उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
फिल्मी करियर
1972 में परवीन के मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। उम्र की पाँच दशक पार कर इस दुनिया से विदा लेने वाली परवीन का फ़िल्मी करियर 1973 में ‘चरित्र’ से शुरू हुआ था। इसके बाद आई- चरित्रहीन, जिसमें सलीम दुर्रानी की प्रमुख भूमिका थी। लेकिन जिस फ़िल्म ने उन्हें प्रसिद्धि के प्रकाश वृत्त में ला खड़ा किया वह फिल्म ‘दीवार’ थी ।
परवीन की अदाकारी की श्रेष्ठता के लिए केवल इतना कहना ही काफ़ी है कि उन्हें क़रीब 10 फ़िल्मों में कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनमें मजबूर, दीवार, अमर अकबर एंथनी, सुहाग, कालिया, मेरी आवाज़ सुनो, नमक हलाल, अशांति, खुद्दार, रंग बिरंगी आदि शामिल हैं। बहरहाल ये तो चंद फ़िल्मों के नाम हैं। परवीन की अन्य फ़िल्में भी कुछ कम नहीं हैं और कुछ में तो उन पर फ़िल्माए गए एक गाने ने ही धूम मचा दी। अमिताभ बच्चन के साथ परवीन ने क़रीब आठ फ़िल्मों में काम किया और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया।
प्रमुख फिल्में
- 1988 आकर्षण
- 1986 अविनाश
- 1986 बॉन्ड 303
- 1985 सितमगर
- अमीर आदमी गरीब आदमी
- कर्मयुद्ध
- 1984 बद और बदनाम
- 1983 रंग बिरंगी
- चोर पुलिस
- अर्पण
- रज़िया सुल्तान
- जानी दोस्त
- फ़िल्म ही फ़िल्म
- महान
- 1982 ताकत
- नमक हलाल
- दिल आखिर दिल है
- ये नज़दीकियाँ
- अशान्ति
- देश प्रेमी
- खुद्दार
- 1981 रक्षा
- आहिस्ता आहिस्ता
- कालिया
- मेरी आवाज़ सुनो
- खून और पानी
- क्रांति
- 1980 एक गुनाह और सही
- द बर्निंग ट्रेन
- शान
- दो और दो पाँच
- अब्दुल्ला
- 1979 सुहाग
- काला पत्थर
- 1978 पति पत्नी और वो
- आहूति
- 1977 दरिन्दा
- मस्तान दादा
- चाँदी सोना
- चोर सिपाही
- अमर अकबर एन्थोनी
- 1976 बुलेट
- रंगीला रतन
- भँवर
- 1975 काला सोना
- दीवार
- 1974 36 घंटे
- त्रिमूर्ति
- मजबूर
- चरित्रहीन
- धूए कि लखीर (1974)
मृत्यु
परवीन बाबी की मृत्यु 20 जनवरी, 2005 को मुम्बई में हुई थी।