Biography Hindi

पवन सिंह की जीवनी – Pawan Singh Biography Hindi

पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी फिल्म अभिनेता और पार्श्व गायक हैं। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि थी, उन्होने मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा । उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले। लेकिन 2008 में रिलीज़ हुआ “लॉली पॉप लागेलू” और उसका गाना “जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक” काफी हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको पवन सिंह की जीवनी – Pawan Singh Biography Hindi के बारे में बताएगे।

पवन सिंह की जीवनी – Pawan Singh Biography Hindi

पवन सिंह की जीवनी - Pawan Singh Biography Hindi

जन्म

पवन सिंह का जन्म 6 मार्च, 1986 को आरा जिले के जोकहरी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामाशंकर सिंह था। उनका निधन 2017 में 74 वर्ष की आयु में हो गया था। पवन सिंह तीन भाई हैं और तीनों भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। उन्होने 2014 में प्रियकुमारी सिंह के साथ विवाह किया था जिन्होने 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्मत्या कर ली थी, जिसको लेकर पवन का नाम विवादों में रहा। उन्होने 2018 में ज्योति सिंह के साथ विवाह किया।

शिक्षा

पवन सिंह ने अपने स्कूल शिक्षा H.N.K high school, आरा, बिहार से की। इसके बाद में उन्होने अपना ग्रेजुएशन महाराजा कॉलेज, आरा, बिहार से पूरा किया है।

हाइट

पवन सिंह  की लंबाई 5 फुट 9 इंच है।

वजन

पवन सिंह का वजन 85 kg है।

करियर

  • पवन सिंह ने भोजपुरी पॉप एल्बमों पर एक गायक के रूप में काम किया है।
  • 1997 में उनका पहला एल्बम ओढ़निया वाली आया था
  • उसके बाद 2005 में कांच कसैली रिलीज़ हुआ।
  • 2008 में सिंह ने एल्बम लॉलीपॉप लागेलु (शीर्षक गीत) को रिलीज़ किया।
  • उन्होंने 2007 की फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई।

राजनीतिक करियर

2014 में वे बीजेपी में शामिल हुए महासचिव अरुण सिंह ने पवन सिंह को पार्टी महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार राज्य भाजपा इकाई के प्रमुख नित्यानंद राय की मौजूदगी में भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

फिल्में

  • मुकाबला
  • खून का इलज़ाम
  • भोजपुरीया राजा
  • गदर
  • त्रिदेव
  • जिद्दी
  • सरकार राज
  • सत्या
  • तेरे जैसा यार कहाँ
  • तबादला
  • धड़कन
  • योधा अर्जुन पंडित
  • साईया सुपर स्टार
  • रंगिनी चुररिया तोहर नाम
  • भोजपुरीया दरोगा
  • प्रतिज्ञा
  • सइया के साथ मड़इया में
  • जोगीजी धीरे धीरे
  • तू जान हउ हमार
  • उमरिया कइनी तोहर नाम
  • प्यार बिना चेन काहा
  • ओढनिया कमाल करे
  • पवन पुरवइया
  • दरार
  • लाडाई ला अँखिया ये लॉन्डे राजा
  • डोली चढ़के दुलहिन सासुरल चली
  • देवरा बड़ा सतावेला
  • रंगबाज़ दरोगा
  • कानून हमरा मुट्ठी में
  • भगजोगनी
  • चोरवा बनल दामद
  • देवर भाभी
  • हमरा माटी में दम बा
  • गुंडा राज
  • सिंदूर दान
  • जब केहू दिल में समा जाला
  • सौगंध गंगा मइया के
  • रंगबाज़ राजा
  • जंग
  • भइया के साली ओढ़निया वाली
  • एक दूजे के लिए
  • बनारस वाली
  • जिद्दी आशिक
  • बजरंग
  • ट्रक ड्राइवर
  • कट्टा तनल दुपट्टा पर
  • डकैत
  • देश प्रदेश
  • खून पसीना
  • लावारिश
  • वीर बलवान
  • आँधी तूफ़ान
  • एक कुरुक्षेत्र
  • करेले कमाल धरती के लाल
  • सइया जी दिलवा माँगे ले
  • योद्धा
  • प्रतिज्ञा 2
  • बाजीगर
  • प्यार मोहब्बत जिंदाबाद
  • इंसाफ
  • लेबू का जान
  • ठोक देम
  • नाहले पे दहला
  • बीन बजाये सपेरा
  • कर्ज विरासत के
  • बैंड बाजा लेके आजा पवन राजा
  • लागी छूटे ना रामा
  • संग्राम
  • गंगा पुत्र
  • हुकुमत
  • सुहाग
  • बाज गइल डंका

पुरस्कार

पवन सिंह को 2016 में ‘अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सिनेमा अवार्ड’ में ‘बेस्ट मेल सिंगर’ के अवार्ड से भी से नवाज़ा गया जा चुका है।

अन्य जानकारी

  • 1997 में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी म्यूजिक एल्बम ओढनिया वाली रिलीज किया था।
  • पवन सिंह को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि भोजपुरी गाना ” लॉलीपॉप ” लागेलू से मिली थी।
  •  साल 2016 में पवन सिंह को बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड भोजपुरी फिल्म “योद्धा” के लिए मिला था।
  • 8 मार्च 2015 को पवन सिंह कीपत्नी नीलम सिंह ने उनके ही घर में आत्महत्या कर ली थी।
  • पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू फिल्म “रंगली चुनरिया तोहरे नाम(2007)” से किया था।
  • सितंबर 2017 को पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि वह PM नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े फैन हैं।
  •  “सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारेला” गाना गाने के बाद पवन सिंह विवादों में आ गए थे।
  •  पवन सिंह अब तक 70 से ज्यादाभोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
  • पवन सिंह की फिल्म “सत्या” का गाना “” राते दिया बुझा के पिया क्या-क्या किया” को YouTube पर 8 महीने में ही 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। यह गाना पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था। यह गाना 27 मार्च 2017 को पब्लिश किया गया था। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह भी थी। इस फिल्म की शूटिंग बिहार और उत्तरप्रदेश के लोकेशन पर की गई थी।
  • साल 2015 में शूटिंग के सिलसिले में बस्ती शहर, उत्तरप्रदेश में आए पवन सिंह को कुछ बदमाशों ने लूट लिया था। बदमाशों ने पवन सिंह का बैग और मोबाइल लूटा था तथा उनके साथ थोड़ी मारपीट भी की थी। पवन सिंह बदमाशों की कैद से छूटने के लिए चलती गाड़ी से कूद गए थे।
  • पवन सिंह अभिनेता और गायक के अलावा अब फिल्म निर्माता भी बन चुके हैं।
  • पवन सिंह  1997 से लेकर अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
  • पवन सिंह के इंस्टाग्राम पर 94 हजार से ज्यादा फॉलोअर है और उन्होंने अभी तक 600 से ज्यादा पोस्ट शेयर की है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close