पायल जांगिड चेंज मेकर अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला है। उसे 24 सितंबर 2019 को अमेरिका में चेंज मेकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान में बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाद बुलंद करने के लिए पायल को यह सम्मान दिया गया। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको पायल जांगिड की जीवनी – Payal Jangid Biography Hindi के बारे में बताएगे।
पायल जांगिड की जीवनी – Payal Jangid Biography Hindi
जन्म
पायल जांगिड का जन्म अलवर जिले के हिंसला गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम पप्पू जांगिड है तथा उनके पिता किसान है और उनकी माता एक गृहणी है।
योगदान
पायल के माता-पिता बचपन में ही उसकी शादी करना चाहते थे। लेकिन, पायल ने शादी करने से साफ मना कर दिया था। पायल ने न सिर्फ खुद के बाल विवाह से इनकार नहीं किया, बल्कि उन्होंने बाल – विवाह के खिलाफ प्रदेश में एक आंदोलन छेड़ दिया। शुरुआत में पायल ने अपने गांव में ही नोबेल अवॉर्ड विनर कैलाश सत्यार्थी के बचपन बचाओ आंदोलन के बाल मित्र ग्राम कार्यक्रम में बाल पंचायत प्रमुख के तौर पर काम किया।
पायल ने बच्चों के अधिकार और शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था ‘द वल्डर्स चिल्ड्रन प्राइज’ के लिए जूरी सदस्य के रूप में भी काम किया।
Read This -> के. एम. चांडी की जीवनी – K. M. Chandy Biography Hindi
पुरस्कार
राजस्थान में बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाद बुलंद करने के लिए पायल को यह सम्मान दिया गया। पायल जांगिड को 24 सितंबर 2019 को अमेरिका में चेंज मेकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उसे संयुक्त राष्ट्र संघ की उपमहासचिव अमीना जे मोहम्मद ने प्रदान किया। चेंजमेकर अवॉर्ड संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप समाज में परिवर्तन के लिए दुनिया भर के युवाओं, नवोन्मेंषको और एक्टिविस्ट की उपलब्धियों का सम्मान आउर प्रोत्साहन है।