Biography Hindi

प्रकाश सिंह बादल की जीवनी – Parkash Singh Badal Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको प्रकाश सिंह बादल की जीवनी – Parkash Singh Badal Biography Hindi के बारे में बताएगे।

प्रकाश सिंह बादल की जीवनी – Parkash Singh Badal Biography Hindi

प्रकाश सिंह बादल की जीवनी

प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री है।

वे लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बने थे।

प्रकाश सिंह बादल कई दशकों से राजनीति का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।

उन्हें पंजाब की राजनीति के बेहद सम्माननीय वरिष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया जाता है।

प्रकाश सिंह बादल एक कुशल राजनीतिज्ञ और अपने धर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

प्रकाश सिंह बादल ने 1969-1970 तक सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया था। प्रकाश सिंह बादल पंजाबियों की रक्षा और उनके हितों के लिए आवाज़ उठाने के चलते अपने जीवन के लगभग सत्रह साल जेल में बिता चुके हैं।

जन्म

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर, 1927 ई. को अबुल खुराना नामक गांव (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

वे एक जाट सिक्ख परिवार से है। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी जिनका नाम सुरिंदर कौर था और उनका देहांत हो चुका है। प्रकाश सिंह बादल की एक बेटी और एक बेटा-सुखबीर सिंह बादल है जो कि पंजाब के फाज़िल्का निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैंऔर पंजाब के उप-मुख्यमंत्री हैं। प्रकाश सिंह बादल की बेटी का विवाह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के बेटे के साथ हुआ है। यहीं से उनका राजनैतिक जीवन शुरू हुआ था।

Read This -> राम किशन की जीवनी – Ram Kishan Verma Biography Hindi

शिक्षा

प्रकाश सिंह बादल  लाहौर के क्रिश्चिन कॉलेज में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की थी।

1947 में प्रकाश सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के सदस्य बने।

करियर

  • प्रकाश सिंह बादल कई दशकों से राजनीति का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उन्हें पंजाब की राजनीति के बेहद सम्माननीय वरिष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया जाता है। प्रकाश सिंह बादल एक कुशल राजनीतिज्ञ और अपने धर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।
  • 1961 में प्रकाश सिंह बादल को मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया गया था।
  • 1957 और 1969 में वे कांग्रेस के टिकिट पर विधायक चुने गए थे।
  • प्रकाश सिंह बादल 1970–1971, में मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच उन्हें मुख्यमंत्री पद को त्यागना पड़ा और वे लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर केन्द्र में कृषि और सिंचाई मंत्री बने।
  • 1977 में बादल को फिर पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला।
  • 1977से 1980 और 1997से 2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री और 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष रह चुके हैं।
  • प्रकाश सिंह बादल ने अकाली आंदोलन में भाग लिया था। लेकिन 2003 में वे सत्ता से बाहर रहे थे और कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने उनके काल के तथाकथित भ्रष्टाचारों को प्रचारित किया है। लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी पर पूरा प्रभाव रहने के कारण प्रकाश सिंह बादल का राजनैतिक महत्त्व कम नहीं हुआ है।
  • मोरारजी देसाई के शासन काल में वह सांसद भी बने थे। प्रकाश सिंह बादल को केन्द्रीय मंत्री के तौर पर कृषि और सिंचाई मंत्रालय का उत्तरदायित्व सौंपा गया था।
  • प्रकाश सिंह बादल पंजाब के आठवें मुख्यमंत्री हैं। उनका कार्यकाल 1 मार्च, 2007 से 1 मार्च, 2017 तक रहा था।

Read This -> भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जीवनी – Bhupinder Singh Hooda Biography Hindi

योगदान – प्रकाश सिंह बादल की जीवनी

प्रकाश सिंह बादल ने 1969-1970 तक सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया था। इसके अतिरिक्त प्रकाश सिंह बादल पंजाब के प्रतिष्ठित सिख धर्म पर आधारित राजनैतिक दल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी हैं। प्रकाश सिंह बादल पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों की रक्षा और उनके हितों के लिए आवाज उठाने के चलते अपने जीवन के लगभग सत्रह साल जेल में बिता चुके हैं।

प्रकाश सिंह बादल भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाते रहे हैं।

Read This -> गोपी चंद भार्गव की जीवनी – Gopi Chand Bhargava Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close