प्रीति गांगुली (English – Preeti Ganguly) हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थी। उन्होने 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड में कई कॉमिक भूमिकाएं निभाई थीं। 1993 में प्रीति गांगुली ने अपने पिता ‘अशोक कुमार की अकादमी ऑफ़ नाटक कला’ के नाम पर एक अभिनय स्कूल की शुरुआत की।
प्रीति गांगुली की जीवनी – Preeti Ganguly Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | प्रीति गांगुली |
पूरा नाम अन्य नाम | प्रीति गांगुली पालू |
जन्म | 17 मई, 1953 |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पिता का नाम | अशोक कुमार |
माता का नाम | शोभा देवी |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
जाति | – |
जन्म
प्रीति गांगुली का जन्म 17 मई, 1953 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक कुमार था जोकि प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे तथा उनकी माता का नाम शोभा देवी था। गायक किशोर कुमार और अभिनेता अनूप कुमार उनके चाचा थे। उनके परिवार में उनके अलावा उनके भाई-बहन रूपा गांगुली और अरुप गांगुली हैं।
करियर
प्रीति गांगुली बेहद प्रतिभाशाली थीं और वे कॉमेडी भूमिकाओं में बहुत अच्छी तरह से प्रदर्शन करती थीं।
1993 में उन्होंने अपने पिता ‘अशोक कुमार की अकादमी ऑफ़ नाटक कला’ के नाम पर एक अभिनय स्कूल की शुरुआत की।
प्रमुख फ़िल्में
- तुम हो ना (2005)
- आशिक बनाया आपने (2005)
- उत्तर दक्षिण (1987)
- सुपरमैन (1987)
- प्यार के काबिल (1987)
- वक्त की दीवार (1981)
- बंदिश (1980)
- थोड़ी सी बेवफाई (1980)
- झूठा कहीं का (1979)
- दामाद (1978)
- अनमोल तस्वीर (1978)
- खट्टा मीठा (1978)
- तृष्णा (1978)
- दिल्लगी (1978)
- आहूति (1978)
- अनुरोध (1977)
- बालिका बधू (1976)
- रानी और लालपरी (1975)
- परिणय (1974)
मृत्यु
प्रीति गांगुली की मृत्यु 2 दिसंबर, 2012 को मुंबई में हुई।