जीवनी हिंदी

प्रेम सिंह तमांग की जीवनी – Prem Singh Tamang Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको प्रेम सिंह तमांग की जीवनी – Prem Singh Tamang Biography Hindi के बारे में बताएगे।

प्रेम सिंह तमांग की जीवनी – Prem Singh Tamang Biography Hindi

प्रेम सिंह तमांग की जीवनी
प्रेम सिंह तमांग की जीवनी

 

(English – Prem Singh Tamang)प्रेम सिंह तमांग भारत के राजनीतिज्ञ तथा सिक्किम के मुख्यमंत्री है।

1990 में उनको सिक्किम सरकार में शिक्षा विभाग के तहत एक स्नातक शिक्षक नियुक्त किया गया।

संक्षिप्त विवरण

नामप्रेम सिंह तमांग
पूरा नाम
अन्य नाम

पी.एस. गोले

जन्म5 फरवरी, 1968
जन्म स्थानसिक्किम
पिता का नाम कालू सिंह तमांग
माता का नामधन माया तमांग
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म – प्रेम सिंह तमांग की जीवनी

प्रेम सिंह तमांग का जन्म 5 फरवरी, 1968 को सिक्किम में एक नेपाली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम कालू सिंह तमांग तथा उनकी माता का नाम धन माया तमांग था। उनको ‘पी.एस. गोले’ के नाम से भी जाना जाता है।

शिक्षा

प्रेम सिंह तमांग ने 1988 में कला विषय के साथ स्नातक की डिग्री गवर्नमेन्ट स्कूल दार्जिलिंग से प्राप्त की थी।

करियर और योगदान

प्रेम सिंह तमांग को 1990 में सिक्किम सरकार में शिक्षा विभाग के तहत एक स्नातक शिक्षक नियुक्त किया गया था और 1993 तक उन्होंने वहां काम किया।

सामाजिक कार्यों और राजनीति में सक्रिय रुचि के कारण प्रेम सिंह तमांग ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था और एसडीएफ की राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया। उन्होंने ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ पार्टी के गठन का फैसला किया, जिसने 2014 में पश्चिम सिक्किम के सोरेंग में एसडीएफ पार्टी का विरोध किया।

6 सितंबर 2014 को उन्होंने आधिकारिक तौर पर एसडीएफ पार्टी के सभी कार्यभार से इस्तीफा दे दिया और एसकेएम पार्टी के अध्यक्ष बन गए। 2014 के चुनाव के दौरान पार्टी ने प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम राज्य विधानसभा में 32 में से 10 सीटें हासिल कीं। कुल मिलाकर 2014 के चुनाव में उनकी पार्टी ने सिक्किम में कुल मतों का 42 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया।

इसे भी पढ़े – 5 फरवरी का इतिहास – 5 February History Hindi

Exit mobile version