जीवनी हिंदी

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी – Priyanka Chopra Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको प्रियंका चोपड़ा की जीवनी – Priyanka Chopra Biography Hindi के बारे में बताएगे।

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी – Priyanka Chopra Biography Hindi

प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, सिंगर, निर्माता हैं।

वे ‘मिस वर्ल्ड 2000’ की विजेता भी रहीं।

इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पाँचवीं भारतीय महिला हैं।

उन्होंने एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फ़िल्मफेयर पुरस्कार सहित कई और अन्य पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किये है। प्रियंका ने हिन्दी सिनेमा में ‘बिग ब्रदर’, ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘फैशन’, ‘सात खून माफ’, ‘बर्फी’ तथा ‘क्रिश 3’ जैसी कई हिट फिल्मों कम किया।

प्रियंका वर्ष 2015 से अमेरिकन सिनेमा में भी सक्रीय हैं।

जन्म

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार(अब झारखंड) में हुआ था।

उनके पिता का नाम अशोक चोपड़ा और उनकी माता का नाम मधु चोपड़ा है।

प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं।

Priyanka Chopra के एक छोटा भाई  का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है।

प्रियंका की Cousin बहनें परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

माता-पिता की नौकरी के कारण प्रियंका अमूमन भारत के हर हिस्से में रहीं, जिसमे दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख, लखनऊ,बरेली और पुणे शामिल है।

प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थी, प्रियंका के पिता की मृत्यु वर्ष 2013 जून में कैंसर से हो गयी थी।

वर्ष 2012 में ही प्रियंका ने अपने पिता की हैण्ड राइटिंग में “डैडी लिल गर्ल’ का टैटू कराया था।

फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बनाने के बाद प्रियंका खुद को सेल्फ मेड स्टार कहती हैं।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बरेली में प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं, लेकिन बेटी को उसके करियर में सपोर्ट करने के लिए उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया। प्रियंका  ने हॉलीवुड में अपने सफर के दौरान अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस से अगस्‍त 2018 में अपनी इंगेजमेंट करने के बाद दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्‍मैद भवन में हिंदू और क्रिश्‍चन समारोहों में शादी की।

शिक्षा – प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

प्रियंका चोपड़ा की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ, उत्तर प्रदेश के ‘ला मरटीनियर गर्ल्स कॉलेज’ से पूरी हुई।

प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने के बाद उन्होंने मुंबई के ‘जय हिंद कॉलेज’ में पढ़ाई की।

30 नवंबर 2000 को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया।

करियर

मिस वर्ल्ड का सफर

प्रियंका चोपड़ा की माँ ने उनकी कुछ फोटो मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए भेज दी और उसके बाद प्रियंका को शो में भाग लेने का मौका भी मिला। यह सब प्रियंका के लिए बड़ा आश्चर्यजनक था।

अपनी पढ़ाई से समय निकालकर उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

वर्ष 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया  में दूसरा पायदान हासिल किया।

दूसरे स्थान के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘मिस इंडिया वर्ल्‍ड’ का ताज पहनाया गया।

फिर इन्होनें ‘मिस वर्ल्‍ड’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्‍व कर ‘मिस वर्ल्‍ड-2000’  का खिताब जीता।

वर्ष 2009 में उन्हें मिस वर्ल्ड के लिए जज के तौर पर बुलाया गया था।

फ़िल्मी सफ़र – प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

वर्ष 2002 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिने कैरियर की शुरुआत तमिल फ़िल्म ‘थमिज़न’ से की। इनकी पहली हिन्दी फ़िल्म “द हीरो” थी। उन्हें फ़िल्म “अदांज” के लिए पहला फ़िल्मफेयर अवार्ड मिला था।

अंदाज के लिए उन्हें फिल्‍मफेयर नवोदित अभिनेत्री’ का भी पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद उनकी काफ़ी फ़िल्में आईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास छाप नहीं छोड़ सकीं।

लेकिन असफलता के इस दौर में भी उन्होंने मेहनत से मुंह नहीं मोड़ा और जल्द ही परिणाम देखने को भी मिला। डेविड धवन की फ़िल्म “मुझसे शादी करोगी” के साथ प्रियंका की सफलता की गाड़ी फिर चल पड़ी। इसके बाद आई फ़िल्म “ऐतराज़” के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर बेस्ट फीमेल विलेन का अवार्ड भी मिला।

2007 के बाद का सफ़र

वर्ष 2008 में उनकी छह फ़िल्में आईं जिनमें से शुरुआती पांच तो फ्लॉप साबित हुईं लेकिन छठी फ़िल्म मधुर भंडारकर की “फैशन” ने एक बार फिर प्रियंका के सफर में टर्निग प्वाइंट की तरह काम किया। “फैशन” ने प्रियंका चोपड़ा के कॅरियर को नई राह दिखाई। कल तक एक नई हिरोइन का तमंगा संभाले प्रियंका “फैशन” के बाद बॉलिवुड की सफल हिरोइनों में गिनी जाने लगीं। “फैशन” के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर बेस्ट हिरोइन का अवार्ड भी मिला। “दोस्ताना” में भी उनका अभिनय काबिलेतारीफ था। फ़िल्म “कमीने” में भी प्रियंका के अभिनय की सबने सराहना की।

2011 में आई फ़िल्म “सात खून माफ” यूं तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली पर इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह की अदाकारी की उसने सबका मन मोह लिया।

2012 में आयी बर्फी जैसी फ़िल्मों में अभिनय से आगे व्यावसायिक सफलता हासिल की! और सुपरहीरो विज्ञान कथा फ़िल्म क्रिश 3 (2013), जो सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्मों के बीच रैंक हासिल की। प्रियंका ने हिन्दी सिनेमा में ‘बिग ब्रदर’, ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘फैशन’, ‘सात खून माफ’, ‘बर्फी’ तथा ‘क्रिश 3’ जैसी कई हिट फिल्मों कम किया।

अमेरिकन फिल्म-टेलीविजन

2015 में प्रियंका ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो की, यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी, फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर ,शेफाली शाह,अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर नजर आये थे।

फिल्म एक पंजाबी परिवार की है, जो अपनी 30 वीं शादी की सालगिरह क्रूज पर मानाने पहुंचते हैं।

इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग ने उन्हें एक एकबार फिर कई अवार्ड्स में नॉमिनेशन दिलाया।

इस साल प्रियंका ने एबीसी स्टूडियो में अमेरिकन थ्रिलर शो क्वांटिको को साइन किया, इस शो में प्रियंका ने एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाई।इस शो के लिए प्रियंका को टीवी श्रृंखला में पसंदीदा अभिनेत्री के लिए पीपुल्स चॉइस अवार्ड मिला, जो पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं।

अगले वर्ष, चोपड़ा ने पसंदीदा नाटकीय टीवी अभिनेत्री के लिए दूसरा पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीता।

2018 में तीन सत्रों के बाद क्वांटिको रद्द कर दिया गया था।

म्यूजिक करियर

Priyanka Chopra एक्टिंग के अलावा म्यूजिक में भी बेहद दिलचस्पी रखती हैं।

प्रियंका की पहली रिकॉर्डिंग उनकी पहली थामिजहन के लिए थी।

प्रियंका को सिंगिंग की दुनिया में पहचान इन माय सिटी से मिली,
इसके बाद एक्सोइटिक और आई कांट मेक यू लव मी शामिल हैं।

फ़िल्में

2002 थमिज़ान2003 अंदाज़2003 द हीरो2003 मिस इण्डिया: द मिस्टरी
2004 किस्मत2004 मुझसे शादी करोगी2004 प्लान2004 असंभव
2004 एतराज़2005 बरसात2005 यकीन2005 वक्त
2005 ब्लैकमेल2005 करम2005 ब्लफ़ मास्टर2006 36 चाइना टाउन
2006 कृश2006 डॉन2006 आप की खातिर2006 अलग
2006 टैक्सी नम्बर 12112007 सलाम-ए-इश्क2007 ओम शाँति ओम2007 माई नेम इज़ एंथोनी गोंज़ालेज़
2007 लव स्टोरी 20502007 किस्मत टॉकीज़2007 बिग ब्रदर2007 लंदन ड्रीम्स
2007 कुर्बानी2008 गॉड तुस्सी ग्रेट हो2008 फैशन2011 सात खून माफ
2012 बर्फी2013 क्रिश 3

टीवी शो

टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी लेवल 3’ की वे होस्ट रह चुकी हैं।

पुरस्कार – प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

  1. फ़िल्म “अंदाज” के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘फ़िल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड’ से नवाजा गया।
  2. ‘फ़िल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेव्यूट’ का पुरस्कार मिला।
  3. फ़िल्म “एतराज” के लिए  फ़िल्मफेयर बेस्ट फीमेल विलेन  का अवार्ड मिला।
  4. फ़िल्म “फैशन” के लिए प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
  5. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ मिला

इसे भी पढ़े – मयंक प्रताप सिंह की जीवनी – Mayank Pratap Singh Biography Hindi

Exit mobile version