जीवनी हिंदी

राहुल गांधी की जीवनी – Rahul Gandhi Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको राहुल गांधी की जीवनी – Rahul Gandhi Biography Hindi के बारे में बताएंगे।

राहुल गांधी की जीवनी – Rahul Gandhi Biography Hindi

राहुल गांधी की जीवनी

राहुल गांधी एक भारतीय नेता और भारत के संसद के सदस्य
हैं।

भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी
चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत
का श्रेय दिया गया है।

उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध
स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं।

जन्म

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1972 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था।

राहुल गांधी के पिता का नाम राजीव गांधी और उनकी माता का नाम सोनिया गांधी है।

वे अपने माता -पिता की दो संतान में बड़े और उनकी बहन का नाम प्रियंका गांधी है।

राहुल गांधी के दादी जी का नाम इंदिरा गांधी है जो कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थी।

पार्टी-वृत्त में राहुल गांधी को ‘आर जी’ के नाम से जाना जाता हैं।

शिक्षा

राहुल गांधी की प्राथमिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में हुई और इसके बाद वो प्रसिद्ध दून विद्यालय
में पढ़ने के लिए चले गये जहां उनके पिता ने भी विद्यार्जन किया था।

सन 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी।

राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

इसके बाद 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की।

करियर

स्नातक स्तर तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल गांधी ने प्रबंधन गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श
कंपनी मॉनीटर ग्रुप के साथ 3 साल तक काम किया।

इस दौरान उनकी कंपनी और सहकर्मी इस बात से पूरी तरह से अनभिज्ञ थे कि वे किसके साथ काम कर
रहे हैं क्योंकि राहुल यहां एक छद्म नाम रॉल विंसी के नाम से इस कम्पनी में नियोजित थे।

राहुल गाँधी के आलोचक उनके इस कदम को उनके भारतीय होने से उपजी उनकी हीन-भावना मानते हैं
जब कि काँग्रेसके लोग उनके इस कदम को उनकी सुरक्षा से जोड़ कर देखते हैं।

2002 के आखिर में वह मुंबई में स्थित अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी से संबंधित एक कम्पनी
‘आउटसोर्सिंग कंपनी बैकअप्स सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक-मंडल के सदस्य बन गये।

राजनीतिक करियर

2004 के बाद

2007 से 2009 तक

आलोचना – राहुल गांधी की जीवनी

 

2009 से 2018 तक

 

Read This जोश मलीहाबादी की जीवनी – Josh Malihabadi Biography Hindi

Exit mobile version