रणवीर सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेता है। रणवीर सिंह का फिल्मी कॅरियर की शुरूआत निर्देशक मनीष शर्मा की फिल्म ‘ बैंड बाजा बारात ‘ से की। उन्हे तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेता है। रणवीर सिंह देश में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से हैं और 2012 से फोर्ब्स इंडिया के सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको रणवीर सिंह की जीवनी – Ranveer Singh Biography Hindi के बारे में बताएगे।
जन्म
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक सिन्धी परिवार में हुआ। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी और माता का नाम अंजू है। उनके दादा-दादी का नाम सुंदर सिंह भावनानी और चाँद बुर्के थे, जो विभाजन के बाद कराची, सिंध से मुंबई स्थानांतरित हुए थे। उन्हें एक बड़ी बहन रितिका भावनानी भी है। बहुद लंबी चली प्रेम कहानी के बाद 14 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह की ने अपनी प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से इटली के लेक कोम्बो में शादी की है। रणवीर साल 2012 में आई अपनी फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला की शूटिंग के दौरान दीपिका को अपना दिल दे बैठे थे। 6 साल की लंबी प्रेम कहानी के दौरान दोनों ने कई बार एक दूसरे से खुल कर प्यार का इजहार किया था।
शिक्षा
रणवीर सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा लर्नर्स अकादमी, मुंबई से प्राप्त की। इसके बाद उनकी पढ़ाई एच आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से हुई है इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की इंडियाना विश्वविद्यालय, से कला में स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की है।
हाइट और वजन
- रणवीर सिंह की हाइट 5 फीट 10 इन्च है।
- रणवीर सिंह का वजन लगभग 77 कि० ग्रा० है।
करियर
रणवीर सिंह का फिल्मी कॅरियर की शुरूआत निर्देशक मनीष शर्मा की फिल्म ‘ बैंड बाजा बारात ‘ से की, यह फिल्म रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के, बिट्टू, का किरदार निभाना था। जिसे उन्होने बखूबी निभाया, और फिल्म सूपर हिट कर गयी। और रणवीर सिंह को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होने कई फ़िल्मो मे काम किया, 2015 मे रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की सूपर हिट फिल्म बाजी राव मस्तानी के लिए उन्हे बेस्ट एक्टर का फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाज़ा गया। वैसे रणवीर सिंह फ़िल्मो के अलावा सामाजिक कामो मे भी आगे रहते है।
रणवीर के अनुसार उनकी दादी अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थी और उन्होंने उन्हें हमेशा उनके जैसे बनने की प्रेरणा दी थी इसलिए अगर आज मैं हीरो हूँ तो तमाम उन छोटी बड़ी बातों के साथ दादी की बातों से भी मैंने प्रेरणा ली है उन्होंने हमेशा मुझे प्रेरणा दी है।
रणवीर सिंह उन गिने चुने लोगो में से भी है जो सेलेब्रिटी होने के बाद भी अपने विचारो और सामाजिक विषयों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते है रणवीर सिंह से जब उनके सेक्स लाइफ के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने अपने विचार काफी सहज तौर पर इस तरह रखे “ कि वो अपनी सेक्स लाइफ को बेहद अलग तरह से लेते है और वह काफी एक्टिव है क्योंकि मैं सेक्स के बिना नहीं रह सकता हूँ।”
प्रसिद्ध फिल्म
- 2010 बैंड बाजा बारात
- 2011 लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल
- 2013 बॉम्बे टॉकीज़
- 2013 लूटेरा
- 2013 गोलियों की रासलीला रामलीला
- 2014 गुंडे
- 2014 फाइंडिंग फैनी
- 2014 किल दिल
- 2015 हे ब्रो
- 2015 दिल धड़कने दो
- 2015 बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म)
- 2016 बेफिक्रे
- 2018 पदमावत
- 2018 तीफा इन ट्रबल
- 2018 सिंम्बा
- 2019 गली बॉय
- 2019 घूमकेतू ( हिन्दी )
- 2020 तख्त तख्त ( हिन्दी )
- 2020 – 83 ( हिन्दी )
- जयेशभाई जोरदार जयेशभाई जोरदार ( हिन्दी )
विवाद
- अगस्त 2012 में, सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म “एक था टाइगर” देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की नाकारात्मक प्रतिक्रिया लिखी। जिसकी फिल्मजगत में काफी आलोचना की गई।
- आपत्तिजनक कार्यक्रम (AIB Knockout) में भाग लेने और सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फ़ैलाने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था।
- फिल्म “दिल धड़कने दो” की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा को सभी के सामने चुंबन दिया। जिससे प्रियंका को बहुत बुरा लगा। बाद में, इस फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान, प्रियंका ने रणवीर को ताना मारते हुए कहा “अपने उत्साही अभिनय से ज्यादा खुश न हो जो हरकत तुमने की है उसके लिए मैं तुम्हे कभी माफ़ नहीं करूंगी और तुम्हारे साथ कभी काम नहीं करूंगी।”
पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार – 2016 · बाजीराव मस्तानी
- सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार – 2011 · बैंड बाजा बारात
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए IIFA अवार्ड – 2019, 2016 · पद्मावत, बाजीराव मस्तानी
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्क्रीन अवार्ड – 2018, 2016 · पद्मावत, बाजीराव मस्तानी
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ज़ी सिने पुरस्कार – पुरुष – 2016 · बाजीराव मस्तानी
- एक प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गिल्ड अवार्ड – 2016 · बाजीराव मस्तानी
- साल हॉटेस्ट जोड़ी के लिए IIFA अवार्ड – 2011 · बैंड बाजा बारात
- साल की जोड़ी के लिए स्टारडस्ट अवार्ड – 2014 · गुंडे
- साल के स्टार डेब्यू के लिए IIFA अवार्ड – पुरुष – 2011 · बैंड बाजा बारात
- सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो – पुरुष के लिए स्टारडस्ट अवार्ड – 2011 · बैंड बाजा बारात
- सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए ज़ी सिने पुरस्कार – 2011 · बैंड बाजा बारात
- सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर स्पेशल अचीवमेंट – 2016
- बेस्ट मेल डेब्यू के लिए गिल्ड अवार्ड – 2011 · बैंड बाजा बारात
- बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल के लिए Nykaa.com फेमिना ब्यूटी अवार्ड – 2016
- बिग स्टार एक रोमांटिक भूमिका में सबसे मनोरंजक अभिनेता – पुरुष – 2015 · दिल धड़कने दो
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड – 2019 · पद्मावत
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ज़ी सिने पुरस्कार – दर्शकों की पसंद – 2019 · पद्मावत
- रॉयल स्टैग मेक इट लार्ज के लिए मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स – 2019