राव बीरेन्द्र सिंह एक भारतीय राजनेता थे। 24 मार्च 1967 को राव जी संयुक्त विधायक दल के बल पर हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री बने। जो 24 मार्च 1967 से 2 नवंबर 1967 कुछ महीनों तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको राव बिरेन्द्र सिंह की जीवनी – Birender Singh Biography Hindi के बारे में बताएगे।
Read This -> डॉ धर्मवीर गांधी की जीवनी – Dharamvir Gandhi Biography Hindi
राव बिरेन्द्र सिंह की जीवनी – Birender Singh Biography Hindi
जन्म
राव बिरेन्द्र सिंह का जन्म20 फ़रवरी, 1921 को रेवाड़ी, पंजाब प्रान्त में हुआ था । उनकी पत्नी का नाम रानी चंद्र प्रभा था। राव इंदरजीत सिंह, राव यादवेंद्र सिंह, राव अजीत सिंह उनके पुत्र है।
Read This -> भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जीवनी – Bhupinder Singh Hooda Biography Hindi
शिक्षा
राव बिरेन्द्र सिंह ने उच्च शिक्षा सेंट स्टीफंस कॉलेज, नई दिल्ली से प्राप्त की थी।
करियर
- 1952 में जब स्वतंत्र भारत में पहले चुनाव हुए, तो बीरेन्द्र सिंह रेवाड़ी से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतरे थे, लेकिन उस चुनाव में उनकी पराजय हुई।
- इसके बाद उसी साल उन्होंने किसान मजदूर पार्टी नाम से अपनी पार्टी बनाई।
- 1954 में वह अम्बाला मण्डल से पंजाब विधान परिषद में निर्दलीय सदस्य चुने गए।
- सरदार प्रताप सिंह कैंरों मंत्रिमंडल में उन्हें परिवहन व राजस्व मंत्री का जिम्मा दिया गया।
- हरियाणा गठन के बाद 1967 में हुए पहले आम चुनावों में राव बिरेंद्र अपनी ही विशाल हरियाणा पार्टी से पटौदी से चुनाव जीतकर विधायक बने। उन्हें प्रदेश का प्रथम निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष बनने का गौरव मिला।
- 24 मार्च 1967 को राव जी संयुक्त विधायक दल के बल पर प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री बने। 1971 में राव ने विशाल हरियाणा पार्टी से महेंद्रगढ़ लोकसभा का चुनाव जीता।
- 1977 में अटेली से विधायक बने।
- आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी के आग्रह पर राव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया।
- 1980 में केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर इंदिरा गांधी ने राव को कृषि, ¨सचाई, ग्रामीण विकास, खाद्य एवं आपूर्ति जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा सौंपा।
- 1996 के बाद से उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी।
Read This -> मनोहर लाल खट्टर की जीवनी – Manohar Lal Khattar Biography Hindi
मृत्यु
30 सितंबर 2009 को गुड़गांव में हृदय गति रुक जाने के कारण राव बिरेन्द्र सिंह की मृत्यु हो गई।