Biography Hindi

कुमारी रीता फारिया की जीवनी – Reita Faria Biography Hindi

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुमारी रीता फारिया की जीवनी – Reita Faria Biography Hindi के बारे में बताएंगे

कुमारी रीता फारिया की जीवनी – Reita Faria Biography Hindi

कुमारी रीता फारिया की जीवनी

रीता फारिया अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत को पहली बार पहचान दिलाने वाली महिला है।

रीता फारिया का मिस वर्ल्ड बनना देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली है भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला है।

उन्होंने चिकित्सा शास्त्र में भी विशेषज्ञता हासिल की है।

जन्म

रीता फारिया का जन्म 194 में मुंबई में हुआ था औरउनके जन्म के कुछ दिनों बाद ही उनका परिवार गोवा शिफ्ट हो गया था।

रीता के पिता का नाम जोन और मां का नाम एंटोइनेट था।

उनके पिता मिनरल वाटर की फैक्ट्री में काम करते थे और उनकी माता मरीन लाइन में सेलून में काम करती थी।

रीता की लंबाई आम भारतीय लड़कियों की लंबाई के मुकाबले ज्यादा थी 5 फिट 8 इंच।

रीता फारिया को हॉकी ग्राउंड में उनके सहपाठी भी उनकी इतनी लंबाई को देखकर चिढ़ाते थे रीता भी अपनि ज्यादा लंबाई के कारण उस समय थोड़ी परेशान थी लेकिन कालांतर में रीता ने अपने इसी अलग व्यक्तित्व के कारण विश्व में सबसे बड़ा सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व की किया

1971 में रीता फारिया ने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डेवि़ड पॉवेल से शादी कर ली और फिर दोनों साल 1973 में डबलिन चले गये।

उनके दो बेटे और पाँच पोते-पोतियाँ हैं। लेकिन इस समय रीता फारिया अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रही हैं।

शिक्षा – कुमारी रीता फारिया की जीवनी

रीता फारिया ने MBBS की डिग्री गांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, मुंबई से की और उसके हायर एजुकेशन के लिए लंदन के किंग्स कॉलेज चली गईं।

रीता फारिया ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग में भी अपने हाथ आजमाए थे।

करियर

  • 1966 में मॉडलिंग की दुनिया के खूबसूरत चेहरे ने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया के दिल
    में अपनी जगह बना ली।
  • मिस वर्ल्ड खिताब जीतने के एक साल बाद तक रीता फारिया ने इस क्षेत्र में अपना नाम कमाया और फिर
    वापस मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने लगीं।

सम्मान

  • रीता फारिया की खूबसूरती के चर्चे भारत के साथ-साथ अमेरिका और आयरलैंड में भी थे।
  • रीता फारिया मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी ज्यूरी की भूमिका निभा चुकी हैं।
  • कुछ समय पहले पहली भारतीय मिस वर्ल्ड रीता फारिया को यूनाइटेड किंगडम में गोवन कम्यूनिटी द्वारा सम्मानित किया गया था।

विवाद – कुमारी रीता फारिया की जीवनी

रीता फेरिया ने जीत के बाद विश्व भ्रमण शुरू किया।

जिसमें एक बार वो एक्टर और कॉमेडियन बॉब होप के साथ क्रिसमस
के दिनों में वियतनाम भी गई थी।

जहां युद्ध की स्थिति में अमेरिकन फ़ौज तैनात थी।

रीता ने बताया कि उनमें से बहुतों ने अपने हाथ पैर गवां दिए थे।

तो कुछ भयंकर रूप से घायल हो चुके थे। जिससे मेरा दिल और ज्यादा दुखी हो गया।

रीता की यह विजिट राजनीतिक विवादों में भी उलझ गई,

क्योंकि तब भारत की सरकार उत्तरी वियतनाम के कम्युनिस्ट सरकार को समर्थन दे रही थी

  • रीता को उस दौरान अमेरिकी सैनिकों के साथ फोटो पर भारत में आपत्ति की गई। रीता कहती है मुझे इस बारे में कोई आईडिया नहीं था मैं तो पूर्व मिस वर्ल्ड की तरह घायल सैनिकों से मिलने गई थी।
  • भारत में इस मुद्दे पर पार्लियामेंट में भी बहस हुई और उस समय यह भी कहा जा रहा था कि रीता का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाएगा।
  • रीता को उस समय दिसंबर में कुछ समय के लिए भारत आने का प्लान भी स्थगित करना पड़ा। क्योंकि इसको को यह डर था कि उन्हें वापस लंदन नहीं आने दिया जाएगा।

Read This अब्राहम लिंकन की जीवनी – Abraham Lincoln Biography Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close