Biography Hindi

संजय धोत्रे की जीवनी – Sanjay Dhotre Biography Hindi

संजय धोत्रे (English – Sanjay Dhotre) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारत सरकार में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री तथा सूचना तकनीकी राज्यमंत्री हैं। वे महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। संजय धोत्रे महाराष्ट्र के अकोला से मौजूदा सांसद हैं, जिन्होंने पहले मुर्तजापुर के विधायक के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अकोला से लगातार तीन बार संसदीय चुनाव जीते।

संजय धोत्रे की जीवनी – Sanjay Dhotre Biography Hindi

Sanjay Dhotre Biography Hindi
Sanjay Dhotre Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण

नामसंजय धोत्रे
पूरा नाम, अन्य नाम
संजय शामराव धोत्रे
जन्म 26 फरवरी, 1959
जन्म स्थान अकोला, महाराष्ट्र, भारत
पिता का नामशामराव धोत्रे
माता  का नाम शकुंतला धोत्रे
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
हिन्दू
जाति

जन्म

संजय धोत्रे का जन्म 26 फरवरी, 1959 को अकोला, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका पूरा नाम संजय शामराव धोत्रे है। उनके पिता का नाम शामराव धोत्रे तथा उनकी माता का नाम शकुंतला धोत्रे था। उनकी पत्नी का नाम सुहासिनी धोत्रे है तथा उनके दो बेटे है।

शिक्षा

संजय धोत्रे ने 1981 में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से बी.ई. (मैकेनिकल) किया। अमरावती इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

करियर

राजनीति में आने से पहले वह अकोला में इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। संजय धोत्रे अकोला इंजीनियर्स एसोशिएशन के अध्‍यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे महाराष्ट्र बीज संगठन के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं और डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्‍वविद्यालय के सदस्‍य भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक जीवन 1999 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ प्रारंभ हुआ। इस चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में वह विजयी रहे थे।

2004 में उन्‍हें लोकसभा के लिए चुना गया। इस कार्यकाल में उन्‍होंने सूचना तकनीकी समिति के सदस्‍य के तौर पर कार्य किया। 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय धोत्रे दोबारा निर्वाचित हुए और 31 अगस्त, 2009 के बाद से ग्रामीण विकास समिति के सदस्‍य के रूप में कार्य कर रहे हैं। 16 वें लोकसभा चुनाव, 2014 में कांग्रेस के पटेल हिदायत उल्ला बरकत उल्ला को हराकर अकोला से तीसरे कार्यकाल के लिए सीट बरकरार रखी है।

पुरस्कार

उन्‍हें कृषि के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए स्‍व. वसंतराव पुरस्‍कार प्राप्‍त हो चुका है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close