Biography Hindi

शिवाजी सावंत की जीवनी – Shivaji Sawant Biography Hindi

शिवाजी सावंत (English – Shivaji Sawant) मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। उनका प्रथम मराठी उपन्यास मृत्युंजय का लोकप्रियता का प्रतिमान बना।

शिवाजी सावंत की जीवनी – Shivaji Sawant Biography Hindi

Shivaji Sawant Biography Hindi
Shivaji Sawant Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण

नामशिवाजी सावंत
पूरा नामशिवाजी गोविन्दराव सावंत
जन्म 31 अगस्त, 1940
जन्म स्थानआजरा, ज़िला कोल्हापुर, महाराष्ट्र
पिता का नाम
माता का नाम
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म

Shivaji Sawant का जन्म 31 अगस्त 1940 को आजरा, ज़िला कोल्हापुर, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका पूरा नाम शिवाजी गोविन्दराव सावंत था।

लेखन

इन्होंने लेखन की शुरुआत प्रारम्भिक कविता से की, किन्तु परिणति गद्य लेखन में थी। वर्षों के चिन्तन-मनन के उपरान्त 27 वर्ष की अवस्था में ही प्रथम मराठी उपन्यास मृत्युंजय का प्रकाशन हुआ। यह उपन्यास उनकी लोकप्रियता का प्रतिमान बना। इसका अनुवाद अंग्रेज़ी एवं हिन्दी, गुजराती, राजस्थानी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, बांग्ला आदि अनेक भाषाओं में भी हो चुका है।

छावा (मूल मराठी में, 1989) के अतिरिक्त मृत्युंजय और छावा की कथावस्तु को ही लेकर दो नाटकों की रचना। अन्य लोकप्रिय कृतियाँ हैं- लढत (जीवनी), शलाका साज (ललित निबन्ध), अशी मने असे नमुने (रेखा चित्र), मोरवला (रेखा चित्र)।

युगपुरुष श्रीकृष्ण के जीवन पर केंद्रित उनका एक बृहत् उपन्यास ‘युगन्धर’ प्रकाशित हुआ है। उनके उपन्यास मृत्युंजय, छावा, युगन्धर और नाटक संघर्ष के हिन्दी अनुवाद भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित हैं।

कृतियाँ

उपन्यास

  • मृत्युंजय
  • छावा
  • युगन्धर

जीवनी

  • लढत (जीवनी)

ललित निबन्ध

  • शलाका साज

रेखा चित्र

  • अशी मने असे नमुने (रेखा चित्र)
  • मोरवला (रेखा चित्र)

पुरस्कार

  • 1982 में गुजरात राज्य सरकार का ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार‘ से नवाजा गया।
  • शिवाजी सावंत को 1995 में भारतीय ज्ञानपीठ का ‘मूर्तिदेवी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
  • ‘आचार्य अत्रे प्रतिष्ठान पुरस्कार’, पुणे (1999)

मृत्यु

शिवाजी सावंत की मृत्यु 18 सितंबर 2002 को मडगाँव (गोवा) में हुई थी।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close