शिवम दुबे भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर है जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और मध्यम गति से दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। 2015-16 में उन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी 20 डेब्यू किया। 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें वर्ष 2019 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में ₹5 करोड़ में खरीदा। तो आइए आज इस आर्टिकल में शिवम दुबे की जीवनी – Shivam Dube Biography Hindi के बारे में बताएगे।
शिवम दुबे की जीवनी – Shivam Dube Biography Hindi
जन्म
शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश दुबे तथा उनकी माता का नाम माधुरी दुबे है। उनके पिता डेयरी उत्पादों का व्यवसाय करते थे। कुछ समय बाद, उनके पिता ने जींस धोने का व्यवसाय शुरू किया और महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कारखाना स्थापित किया। लेकिन, शिवम के क्रिकेट कोचिंग के कारण उनके पिता ने उस कारखाने को पट्टे पर रख दिया था। जिसके बाद शिवम को क्रिकेट बीच में ही बंद करना पड़ा। 2011 से लेकर 2016 तक शिवम का क्रिकेट खेलना पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद जब हालात सुधरे तो शिवम ने फिर से खेलना शुरू किया।
शिक्षा और प्रशिक्षण
शिवम दुबे की प्रारम्भिक शिक्षा हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल, मुंबई से पूरी हुई। इसके बाद उन्होने स्नातक की पढ़ाई रिजवी कॉलेज, मुंबई से प्राप्त की। उनके पिता ने शिवम को क्रिकेट की कोचिंग के लिए चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकादमी, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में भर्ती करवाया। जहां पर उन्होंने सतीश सामंत के अंतर्गत क्रिकेट में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
हाइट और वजन
- शिवम दुबे की हाइट 5 फीट 11इन्च है।
- उनका वजन 70 कि० ग्रा० है।
करियर
वर्ष 2015-16 में उन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी 20 डेब्यू किया। 2018-19 के एक रणजी ट्रॉफी मैच में, उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए, एक ओवर में पांच छक्के लगाए। शिवम दुबे 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे। वर्ष 2018 में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें वर्ष 2019 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में ₹5 करोड़ में खरीदा। अक्टूबर 2019 में मुंबई के ऑलराउंडर दुबे का बांग्लादेश के टी – 20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है।
Read This -> श्रीसंत की जीवनी – Sreesanth Biography Hindi