जीवनी हिंदी

स्‍मृति ईरानी की जीवनी – Smriti Irani Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको स्‍मृति ईरानी की जीवनी – Smriti Irani Biography Hindi के बारे में बताएगे।

स्‍मृति ईरानी की जीवनी – Smriti Irani Biography Hindi

स्‍मृति ईरानी की जीवनी
स्‍मृति ईरानी की जीवनी

(English – Smriti Irani)स्‍मृति ईरानी भारतीय पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रतिष्ठित महिला हैं।

1998 में स्मृति ईरानी ‘फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता’ के फ़ाइनल में पहुंची थीं।

भारत सरकार के अंतर्गत वे 17वीं लोकसभा में महिला और बाल विकास एवं कपड़ा मंत्री के पद पर प्रतिष्ठित हैं।

इससे पूर्व वे ‘मानव संसाधन विकास मंत्री’ के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।

संक्षिप्त विवरण

नामस्‍मृति ईरानी
पूरा नाम,

अन्य नाम

स्मृति ज़ुबिन ईरानी

स्मृति मल्होत्रा

जन्म23 मार्च, 1976
जन्म स्थानदिल्ली
पिता का नामश्री अजय कुमार मल्होत्रा
माता  का नामश्रीमती शिबानी बागची
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म – स्‍मृति ईरानी की जीवनी

स्‍मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ।

उनके पिता का नाम श्री अजय कुमार मल्होत्रा तथा उनकी माता का नाम श्रीमती शिबानी बागची था।

उनकी मां जनसंघ की सदस्य थी और उनके दादा आरएसएस के स्वयंसेवक थे, इसलिए स्मृति बचपन से ही आरएसएस स्वयंसेवक संघ का हिस्सा रही।

2001 में स्मृति ने जुबिन ईरानी पारसी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं – ज़ोहर ईरानी, और ज़ोइश ईरानी। 2001 में उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका नाम ‘जौहर’ है।

सितंबर 2003 में उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम ‘जोइश’ है। वे ‘शेनियल’ की सौतेली माँ भी है जो उनके पति जुबिन ईरानी और उनकी पूर्व पत्नी मोना ईरानी की पुत्री है। उसके दोनों बच्चे पारसी हैं।

शिक्षा

स्‍मृति ईरानी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा होली चाइल्ड ऑक्सिलियम स्कूल, नई दिल्ली से प्राप्त की।

इसके बाद में उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की।

टेलीविज़न करियर

1998 में ‘फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता’ के फ़ाइनल में पहुंची थीं।

। वर्ष 2000 में टेलीवीजन सीरियल ‘हम है कल आज कल और कल’ के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति ने एकता कपूर के सास बहू सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में प्रमुख रोल निभाया।

इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रुप में बन गई।

वर्ष 2001 में स्मृति ने जीटीवी पर प्रकाशित रामायण में सीता का किरदार निभाया था।

वर्ष 2006 में स्मृति ने बालाजी टेलीफिल्मस के अंतर्गत थोड़ी सी ‘ज़मीन और थोड़ा सा आसमान’ टीवी सीरियल को सह निदेशक की भूमिका अदा की है। वर्ष 2008 में स्मृति ईरानी ने नृत्य पर आधारित टीवी सीरियल ‘ये है जलवा’ को साक्षी तँवर के साथ होस्ट किया था।

राजनीतिक करियर

स्मृति ईरानी वर्ष 2003 में भाजपा में शामिल हुईं। 2004 के आम चुनाव में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से कपिल सिब्बल के ख़िलाफ़ चुनाव स्मृति को हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2004 में उन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें पार्टी ने पांच बार केंद्रीय समीति के कार्यकारी सदस्य के रुप में मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव के रुप में भी नियुक्त किया।

वर्ष 2010 में स्मृति ईरानी को भाजपा महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई।

2011 में स्मृति गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गई।

इसी वर्ष उनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई।

वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ चुनाव मैदान में उतरी परंतु यहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2014 में स्मृति ईरानी को राज्य सभा की सदस्य होने के नाते भारत सरकार में ‘मानव संसाधन विकास मंत्री’ बनाया गया था। अब वे कपड़ा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

विवाद – स्‍मृति ईरानी की जीवनी

पुरस्कार

इसे भी पढ़े – 23 मार्च का इतिहास – 23 March History Hindi

Exit mobile version