सब लेफ्टिनेंट शिवांगी 2 दिसंबर 2019 को भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनी है। वे डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी। इस विमान को कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको सब लेफ्टिनेंट शिवांगी की जीवनी – Sub Lieutenant Shivangi Biography Hindi के बारे में बताएगे।
सब लेफ्टिनेंट शिवांगी की जीवनी – Sub Lieutenant Shivangi Biography Hindi
जन्म
शिवांगी का जन्म 15 मार्च 1995 को मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिभूषण सिंह है। जो कि उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक है और उनकी माता का नाम प्रियंका है और वे एक गृहणी है। शिवांगी अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी है।
Read This -> प्रतिमा पुरी की जीवनी – Pratima Puri Biography Hindi
शिक्षा
शिवांगी ने प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर के डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल से हासिल की। इसके बाद सिक्किम मणिपाल इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया। उसी दौरान वर्ष 2015 में नौसेना कि एक टिम कॉलेज में आई। नौसेना के अधिकारियों के ड्रेस कोड और अनुशासन से बहुत प्रभावित हुई और इस राह पर चलने का निर्णय लिया। एमटेक कि पढ़ाई के दौरान ही वर्ष 2017 में शिवांगी ने एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन)कि परीक्षा पास कि और उन्हे भारतीय नौसेना अकादमी में 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) परीक्षा उत्तीर्ण की और नेवी में कमीशन हासिल किया। 25 जून 2018 मेंवाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना में शामिल हुई थीं। गौरतलब है कि इसी वर्ष वायुसेना को भी पहली महिला पायलट के रूप फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत मिली थीं। भावना ने लड़कू जेट उड़ाने के लिए पात्रता हासिल की थी।
Read This -> यतीन्द्रनाथ मुखर्जी की जीवनी – Yatindranath mukherjee Biography Hindi
करियर
शिवांगी 2 दिसंबर 2019 को भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनी है। वे डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी। इस विमान को कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है।
Read This -> अभिनंदन वर्धमान की जीवनी – Abhinandan Varthaman Biography Hindi