जीवनी हिंदी

सुचेता कृपलानी की जीवनी – Sucheta Kriplani Biography Hindi

आज हम आपको इस आर्टिकल में सुचेता कृपलानी की जीवनी – Sucheta Kriplani Biography Hindi के बारे में बताएगे।

सुचेता कृपलानी की जीवनी – Sucheta Kriplani Biography Hindi

सुचेता कृपलानी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतियज्ञ थीं।

एक लेक्चरर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली सुचेता बाद में उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री बनीं जो भारत की प्रथम महिला मुख्य मंत्री थीं।

आजादी के लिए लड़ते हुए कई बार जेल भी गई।

 

जन्म

सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून 1908 को अम्बाला, हरियाणा, भारत मे हुआ था।

सुचेता कृपलानी एक बंगाली परिवार से थी।

उनके पिता का नाम एस.एन मजूमदार था, जो की राष्ट्रिय आन्दोलन के समर्थक थे।

1936 में उनका विवाह आचार्य जे. बी. कृपलानी से हुआ।

शिक्षा – सुचेता कृपलानी की जीवनी

उनकी शिक्षा लाहौर और दिल्ली में हुई।

सुचेता कृपलानी ने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज और सेंट स्टीफन कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

इसके बाद सुचेता बनारस हिंदु यूनिवर्सिटी में लेक्चरार बन गयीं।

योगदान

वह अरुणा आसफ अली और ऊषा मेहता के साथ आजादी के आंदोलन में शामिल हुई।

सुचेता कृपलानी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में बढ़-चढ़ कर योगदान दिया और नोआखली में महात्मा गांधी के साथ दंगा पीडित इलाकों में पीड़ित महिलाओं की मदद भी की।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को मजबूत इच्छाशक्ति के साथ हड़ताल वापस लेने पर मजबूर किया।

वह एक ऐसी महिला थीं, जिसमें जुझारूपन कूट-कूट कर भरा था।

उन्होंने अपने जुझारूपन और सूझ-बूझ का उदहारण भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान दिया।

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जब अंग्रेजी सरकार ने सारे पुरुष नेताओं को गिरफ्तार करके जेल मे डाल दिया था, तब सुचेता कृपलानी ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए कहा, ‘बाकियों की तरह मैं भी जेल चली गई तो आंदोलन को आगे कौन बढ़ाएगा।’ इस दौरान भूमिगत होकर उन्होंने कांग्रेस का महिला विभाग बनाया और पुलिस से छुपते-छुपाते दो साल तक आंदोलन भी चलाया।

उन्होंने इसके अंतर्गत ‘अंडरग्राउण्ड वालंटियर फोर्स’ भी बनाई और महिलाओं और लड़कियों को ड्रिल, लाठी चलाना, प्राथमिक चिकित्सा और आत्मरक्षा के लिए हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी।

इसके साथ-साथ उन्होने राजनैतिक कैदियों के परिवार की सहायता की जिम्मेदारी भी उठाई ।

राजनैतिक करियर

मृत्यु – सुचेता कृपलानी की जीवनी

1 दिसंबर 1974 को सुचेता कृपलानी की मृत्यु हो गई थी।

Read This स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी – Dayananda Saraswati Biography Hindi

Exit mobile version