जीवनी हिंदी

सुंदरलाल पटवा की जीवनी -Sunderlal Patwa Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको सुंदरलाल पटवा की जीवनी -Sunderlal Patwa Biography Hindi के बारे में बताएगे।

सुंदरलाल पटवा की जीवनी -Sunderlal Patwa Biography Hindi

सुन्दरलाल पटवा एक भारतीय राजनेता थे।

वे दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे।

आपातकाल के दौरान 27 जून, 1975 से 28 जनवरी, 1977 तक मीसा बंदी के रूप में जेल में रहे।

1967 से 1974 तक जिला सहकारी बैंक के अध्‍यक्ष रहे।

जन्म – सुंदरलाल पटवा की जीवनी

सुंदरलाल पटवा का जन्म 11 नवंबर 1924 को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के कुकड़ेश्वर गांव में हुआ था।

करियर

1941 से 1975 तक

वे 1941 से इन्‍दौर राज्‍य प्रजा मण्‍डल और 1942 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।

उसके बाद में 1947 से 1951 तक संघ प्रचारक तथा 1948 से संघ आंदोलन में सात माह तक जेल में रहे।

1951 में जनसंघ की स्‍थापना के साथ ही वे जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे।

1957 से लेकर 1967 तक विधान सभा सदस्‍य और विरोधी दल के मुख्‍य सचेतक के रूप में कम किया।

1967 से 1974 तक सुंदरलाल पटवा जिला सहकारी बैंक के अध्‍यक्ष रहे।

1975 में मध्य प्रदेश जनसंघ के महामंत्री चुने गए।

आपातकाल के दौरान 27 जून, 1975 से 28 जनवरी, 1977 तक मीसा बंदी के रूप में  उन्हे जेल मेंरखा गया।

1975 से 2001 तक

वे 20 जनवरी, 1980 से लेकर 17 फरवरी, 1980 तक पहली बार मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चुने गए और उसके बाद 1990 के विधान सभा चुनाव में सदस्‍य निर्वाचित हुए तथा 5 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक मुख्‍यमंत्री के पद पर रहे। 1993 में वे दोबारा विधान सभा सदस्‍य के लिए निर्वाचित हुए। 1997 में छिंदवाड़ा से लोकसभा उपचुनाव में विजयी रहे वे 1997 में छिंदवाड़ा में हुए लोकसभा उपचुनाव में पहली बार सांसद बने और वाजपेयी सरकार में दो साल मंत्री के पद भी रहे। हालांकि 1998 में हुए आम चुनावों में उन्हें यहां से हार का सामना भी करना पड़ा था।

मृत्यु – सुंदरलाल पटवा की जीवनी

28 दिसम्बर 2016 को 92 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक के कारण सुंदरलाल पटवा की मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़े – जमनालाल बजाज की जीवनी – Jamnalal Bajaj Biography Hindi

Exit mobile version