सैयद मोहम्मद अहमद काजमी पहली लोकसभा के सदस्य चुने गये थे। 1934 से 1945 तक सेंट्रल लेजिस्लेटिव एसेंबली के सदस्य रहने के बाद 1949 से 50 तक संविधान सभा के सदस्य रहे। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको सैयद मोहम्मद अहमद काजमी की जीवनी – Syed Mohammad Ahmed Kazmi Biography Hindi के बारे में बताएगे।
सैयद मोहम्मद अहमद काजमी की जीवनी – Syed Mohammad Ahmed Kazmi Biography Hindi
जन्म
सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का जन्म 27 जून 1892 को पुरकाजी, उत्तर प्रदेश में हुआ था, लेकिन उनका बचपन मंगलौर में ही बीता । उनके पिता का नाम सैयद तौफेल अहमद था।
Read This -> सर सैयद अहमद खां की जीवनी – Syed Ahmad Khan Biography Hindi
शिक्षा
उन्होने अलीगढ़ व इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़कर ला ग्रेजुएट हुए। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी की।
करियर
1934 से 1945 तक सेंट्रल लेजिस्लेटिव एसेंबली के सदस्य रहने के बाद 1949 से 50 तक संविधान सभा के सदस्य रहे। देश का संविधान बनाने में उन्होंने भी योगदान दिया। 1950 से 52 तक वह प्रोविजनल पार्लियामेंट के सदस्य रहे।
Read This -> संत गरीबदास की जीवनी – Garib Das Biography Hindi
योगदान
पहली बार वह उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर व फैजाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोक सभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने गरीबों व मुस्लिमों की शिक्षा के लिए काफी काम किए।
मृत्यु
सैयद मोहम्मद अहमद काजमी की मृत्यु 29 अक्टूबर 1959 को मंगलौर में हुआ था।