Biography Hindi

कैप्टन तान्या शेरगिल की जीवनी – Tania Shergill Biography Hindi

Tania Shergill पुरुष सैनिकों का नेतृत्व करने वाली देश की पहली महिला है। कैप्टन तान्या सेना की सिग्नल कोर से है। वे भारतीय सेना में सेवा देने वाली अपने परिवार की चौथी पीढ़ी की है। Tania Shergill गणतन्त्र दिवस के मौके पर भी परेड का नेतृत्व करेगी। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको कैप्टन तान्या शेरगिल की जीवनी – Tania Shergill Biography Hindi के बारे में बताएगे।

कैप्टन तान्या शेरगिल की जीवनी – Tania Shergill Biography Hindi

कैप्टन तान्या शेरगिल की जीवनी - Tania Shergill Biography Hindi

जन्म

कैप्टन तान्या का जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव गड़दीवाल में हुआ था। उनके पिता का नाम सूरज सिंह शेरगिल है जोकि सेना की 101 मीडियम रेजिमेंट (तोपखाना) में रह चुके हैं। उनके दादा बख्तरबंद (आर्मर्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के रूप में सेवा दे चुके हैं।

शिक्षा

कैप्टन तान्या ने इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशंस में बीटेक किया है।

सैन्य सेवा

तान्या शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। मार्च 2017 में उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से कमीशन मिला। तान्या इस बार 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस परेड में पुरुषों की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। इससे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर पुरुषों के टुकड़ी का नेतृत्व कर चुकी हैं।

सम्मान

उन्हे पुरुष सैनिकों का नेतृत्व करने वाली देश की पहली महिला बनने का सम्मान मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close