वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता है। वरुण धवन के द्वारा की गई अब तक की सारी फिल्में सुपरहिट हुई है। आफताब मंसूरी के कारण वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन वे इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर थी। जिसके लिए उन्हे फिल्मफेयर नॉमिनेशन में भी रखा गया था. तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको वरुण धवन की जीवनी – Varun Dhawan Biography Hindi के बारे में बताएंगे।
वरुण धवन की जीवनी – Varun Dhawan Biography Hindi
जन्म
वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम डेविड धवन है जो की एक फिल्म निर्देशक है। वरुण की मां का नाम करुणा धवन है। उनके बड़े भाई का नाम रोहित धवन है। वे फिल्म अभिनेता अनिल धवन के भतीजे है और अभिनेता सिद्धार्थ धवन के चचेरे भाई है।
शिक्षा
वरुण ने अपने शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से प्राप्त की। इसके बाद में उन्होंने अपनी हायर सेकेंडरी की पढ़ाई एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की तथा नॉटिंघम के ट्रेंट यूनिवर्सिटी यूनाइटेड किंग्डम से बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया।
लंबाई और वजन
- वरुण धवन की लम्बाई (Height): 5’9”
- वरुण धवन का वजन (Weight): 77 Kg
करियर
वरूण के ऐक्टिंग करियर की शुस्आत फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से हुइ थी जिसमें उनके काम की काफी प्रशंसा हुई थी। आलोचकों के साथ साथ जनता ने भी उन्हें काफी सराहा था। इसके बाद वरुण ने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में की हैं जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। वरुण की अब तक की बेहतरीन फिल्में स्टूडेंट ऑफ द इयर, मै तेरा हीरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां, बदलापुर, एबीसीडी 2, दिलवाले, जुड़वा 2, सूई धागा, और कलंक आदि हैं।
प्रसिद्ध फिल्में
- स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year -2012)
- दिलवाले (Dilwale -2015)
- बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath Ki Dulhania -2017)
- बदलापुर (Badlapur -2015)
- ABCD – 2 (2015)
- डिशूम (Dishoom – 2016)
- सुई धागा (Sui Dhaaga -2018)
- हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (Humpty Sharma Ki Dulhania -2014)
- स्ट्रीट डांसर (Street Dancer -2019)
- अक्टूबर (October -2018)
- शुद्धि(Shuddhi)
- कलंक (Kalank -2019)
- मै तेरा हीरो (Main Tera Hero -2014)
- जुडवा -2 (Judwaa 2 -2017)
अवॉर्ड
- 2013 – स्टूडेंट ऑफ द ईयर –बेस्ट डेब्यू (मेल) के लिए लायंस गोल्ड अवॉर्ड मिला
- 2013 स्टूडेंट ऑफ द ईयर – ब्रेकथ्रू परफारमेंस अवॉर्ड (मेल) के लिए स्टारडम अवॉर्ड
- 2014 – हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया – बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल) के लिए स्टारडम अवॉर्ड्स
- 2014 हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए – (बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी मेल) के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्ड
- 2015 मैं तेरा हीरो – (बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी) के लिए आइफा अवॉर्ड
- 2015 मैं तेरा हीरो – (बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी) के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्ड
- 2015 फिल्म बदलापुर – (बेस्ट एक्टर इन एक्शन रोल) लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड
- 2016 ढिशुम के लिए – (बेस्ट कॉमेडियन) के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया।