Aaj Ka Itihas

4 अक्टूबर का इतिहास – 4 October History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 4 अक्टूबर का इतिहास – 4 October History Hindi के बारे में बताएगे।

4 अक्टूबर का इतिहास – 4 October History Hindi

4 अक्टूबर का इतिहास
4 अक्टूबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बसकी
बात नहीं है।

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज
की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है।

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 4 अक्टूबर का इतिहास

  • खलीफा अल-आदिल की हत्या 4 अक्टूबर 1227 को हुई।
  • बैजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच एक शांति समझौता आज ही के दिन 1302 में हुआ।
  • मेक्सिको 4 अक्टूबर 1824 को एक गणराज्य बना।
  • नीदरलैंड से अलग होकर 4 अक्टूबर  1830 को बेल्जियम साम्राज्य बना।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्टूबर 1857 को हुआ।
  • बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म 4 अक्टूबर 1884 को हुआ।
  • ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व
  • राज्यपाल सरला ग्रेवाल का जन्म 4 अक्टूबर 1927 को हुआ।
  • हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म 4 अक्टूबर 1931 को हुआ।यूएस ने आज ही के दिन 1943 में जापानियों से सॉलोमन पर कब्जा कर लिया।
  • सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1957 में पहला उपग्रह स्पुतनिक सफलता पूर्वक अंतरिक्ष में भेजा।
  • क्यूबा और हैती में 4 अक्टूबर 1963 को चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
  • भारत ने आज ही के दिन 1974 में दक्षिण अफ्रिका की सरकार की रंभेदी नीति का प्रतिरोध करने के लिए वहाँ जाकर डेविस कप में भाग लेने से इनकार कर दिया।
  • भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज ही के दिन 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
  • 4 अक्टूबर 1979 को प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री कस्तूरी बाई का निधन हुआ। जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।
  • पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने आज ही के दिन 1996 में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।

2000 से 2011 तक

  • चांग चून शियुंग 4 अक्टूबर 2000 को ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
  • पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण 4 अक्टूबर 2002 को किया गया।
  • बाली बम कांड में 4 अक्टूबर 2005 को दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
  • जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना 4 अक्टूबर 2006 को की।
  • अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस आज ही के दिन 2008 में एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 2011 में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
  • नोबेल पुरस्कार समिति ने 4 अक्टूबर 2011 को भौतिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए अमेरिका के सॉल पर्लमटर और एडम रीस तथा अमेरिकी मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रायन श्मिट को वर्ष 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।
  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर 4 अक्टूबर 2011 को हस्ताक्षर किए गए।
  • सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय के समीप 4 अक्टूबर 2011 को हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 65 लोग मारे गए।
  • अलग तेलंगाना राज्य के लिए 4 अक्टूबर 2011 को आंध्रप्रदेश में 22वें दिन भी हड़ताल जारी रही।
  • दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के अख्तराबाद इलाके में 4 अक्टूबर 2011 को शिया मुस्लिम समुदाय के 12 व्यक्तियों को हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी से उतारकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े – 1 अक्टूबर का इतिहास – 1 October History Hindi

2011 से 2015 तक – 4 अक्टूबर का इतिहास

  • भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड ने 4 अक्टूबर 2011 को वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता किया गया जिससे आयकर विभाग के बीच सहयोग बढने और स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
  • मैक्सिको के राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान ने आज ही के दिन 2011 में उत्तर में स्थित दुरांगो प्रांत से प्राप्त मानवीय अस्थियों के आधार पर दावा किया है कि प्राचीन समय में यहां के आदिवासी नरभक्षी थे।
  • दुनिया के नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज भारत के रोंजन सोढ़ी ने 4 अक्टूबर 2011 को संयुक्त अरब अमीरात के अल आईन में विश्वकप मुकाबले में ओलिम्पिक पदक विजेता चीन के बिनयुआन को पराजित कर अपने खिताब की रक्षा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
  • रोजगार की तलाश में 4 अक्टूबर 2011 को ब्रिटेन आने वाले विदेशी चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में काम करने के लिए एक अंग्रेजी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया।
  • कुवैत के सबसे बड़े तेलशोधक कारखाने मीना अल-अहमदी में 4 अक्टूबर 2011 को हुए विस्फोट में तमिलनाडु के चार मजदूरों की मौत हो गई।
  • चीन में 4 अक्टूबर 2012 को आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
  • फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने 4 अक्टूबर 2012 को संन्यास लिया।
  • हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता जीन क्लाउड दुवेलियर का जन्म 4 अक्टूबर 2014 को हुआ।
  • भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन 4 अक्टूबर 2015 को हुआ।

Read This -> बालकृष्ण भट्ट की जीवनी – Balkrishna Bhatt Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 4 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 4 अक्टूबर का इतिहास – 4 October History Hindi,
Today History in Hindi 4 October, 4 October History Today Hindi,
Today Event History in Hindi 4 October events
के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है।

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 1 अक्टूबर का इतिहास – 1 October History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close