Aaj Ka Itihas

12 दिसंबर का इतिहास – 12 December History Hindi

12 दिसंबर का इतिहास – 12 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 12 दिसंबर का इतिहास – 12 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

12 दिसंबर का इतिहास – 12 December in History Hindi

  • पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला आज ही के दिन 1787 में दूसरा प्रांत बना।
  • वाशिंगटन डीसी को 12 दिसंबर 1800 में अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
  • अमेरिका द्वारा मेक्सिको को आज ही के दिन 1822 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
  • स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म 12 दिसंबर 1872 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 12 दिसंबर 1884 में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
  • 1941 में हैदराबाद के प्रधानमंत्री की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त हुए मुहम्मद अहमद सैयद छतरी का जन्म 12 दिसंबर 1888 को छतरी, उत्तर-पश्चिमी प्रांत में हुआ था।
  • भारत की राजधानी 12 दिसंबर 1911 में कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
  • जॉर्ज पंचम और मेरी आज ही के दिन 1911 में भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
  • चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने आज ही के दिन 1915 में राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
  • फ्रेंच आल्प्स में 12 दिसंबर 1917 में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
  • इटली में आज ही के दिन 1923 में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
  • चीन के नेता च्यांग काई शेक ने 12 दिसंबर 1936 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • इरानी शाही सेना ने आज ही के दिन 1947 में अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।
  • तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 में हुआ।
  • 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का जन्म 12 दिसंबर 1954 में हुआ।
  • गिनि आज ही के दिन 1958 में संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1959 में हुआ।
  • टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म 12 दिसंबर 1962 में हुआ।
  • केन्या 12 दिसंबर 1963 में स्वतंत्र हुआ।
  • राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन 12 दिसंबर 1964 में हुआ।
  • भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें आज ही के दिन 1971 में रद्द कर दी गई।
  • भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 में हुआ।
  • पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार आज ही के दिन 1981 में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।
  • टी. एन. शेषन 12 दिसंबर 1990 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
  • हैदराबाद के हुसैन सागर झील में आज ही के दिन 1992 में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
  • भारत एवं बांग्लादेश के मध्य 12 दिसंबर 1996 में गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन 12 दिसंबर 2000 में हुआ।
  • भारत ने आज ही के दिन 2001 में नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
  • प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन 12 दिसंबर 2005 में हुआ।
  • पेरु की एक अदालत ने आज ही के दिन 2007 में पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
  • प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने आज ही के दिन 2008 में सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन 12 दिसंबर 2012 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 12 दिसंबर को घटित घटनाओं, 12 दिसंबर का इतिहास – 12 December History Hindi, Today History in Hindi 12 December, 12 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 12 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close