Aaj Ka Itihas

13 जनवरी का इतिहास – 13 January History Hindi

13 जनवरी का इतिहास – 13 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 13 जनवरी का इतिहास – 13 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

13 जनवरी का इतिहास – 13 January in History Hindi

  • जिस के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डी गामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी उस पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म  13 जनवरी 1450 में हुआ।
  •  स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद आज ही के दिन 1607 में ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
  • इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने 13 जनवरी 1610 में बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
  • मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने आज ही के दिन 1709 में अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया।
  • उदयपुर के राणा ने 13 जनवरी 1818 में मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन आज ही के दिन 1842 में ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
  • अंग्रजों और सिखों के बीच 13 जनवरी 1849 में चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ।
  • भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार बदलू सिंह का जन्म 13 जनवरी, 1876 को भारत में पंजाब के धकला नामक स्थान पर हुआ था।
  • असम में युवाओं ने आज ही के दिन 1889 में अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया।
  •  भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का जन्म 13 जनवरी 1896 में हुआ।
  • न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण आज ही के दिन 1910 से प्रारम्भ हुआ।
  • हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का जन्म 13 जनवरी 1911 में हुआ।
  • इटली के एवेज्जानो शहर में आज ही के दिन 1915 में आये विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मर्री चेन्ना रेड्डी का जन्म 13 जनवरी 1919 को हुआ।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आर.एन. माधोलकर का निधन 13 जनवरी 1921 में  हुआ था।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म 13 जनवरी 1926 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1930 में पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
  •  प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1938 में हुआ।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आज ही के दिन 1948 में आमरण अनशन शुरू किया।
  •  अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 में हुआ।
  • टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की 13 जनवरी 1963 में एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।
  • भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज ही के दिन 1964 में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 200 लोग मारे गए और 300 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
  • प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का निधन 13 जनवरी 1964 में हुआ था।
  • 1966 में आज ही के दिन अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन 13 जनवरी 1976 में हुआ था।
  • भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म 13 जनवरी 1978 में हुआ।
  • नासा ने आज ही के दिन 1978 में पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्ष यात्री का चयन किया।
  •  चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन 13 जनवरी 1988 में हुआ था।
  • अमरीका और उसके सहयोगियों ने आज ही के दिन 1993 में दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की।
  • बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश 13 जनवरी 1995 में बना।
  • परमाणु कार्यक्रम को लेकर आज ही के दिन 2006 में ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।
  • महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन 13 जनवरी 2007 में न्यूयार्क में शुरू हुआ था।
  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला 13 जनवरी 2009 में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
  • आज ही के दिन 2010 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।
  • 13 जनवरी 2020 को लाहौर हाई कोर्ट ने उस विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार दिया, जिसने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को संगीन देशद्रोह का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी।
  • ओडिशा के फिल्म निर्माता मनमोहन महापात्र का निधन 13 जनवरी 2020 को भुवनेश्वर में हुआ था।
  • आज ही के दिन 2020 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों पर एक नीति मसौदा जारी किया। इस मसौदे का मुख्य उद्देश्य उन गरीब लोगों को 15 लाख रूपये की सहायता प्रदान करना है जो उपचार का खर्च वहन नहीं कर सकते। मसौदे को ‘दुर्लभ रोग 2020’ नाम दिया गया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 13 जनवरी को घटित घटनाओं, 13 जनवरी का इतिहास – 13 January History Hindi, Today History in Hindi 13 January, 13 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 13 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close