Biography Hindi

शाहरुख़ ख़ान की जीवनी – Shahrukh Khan Biography Hindi

शाहरुख़ ख़ान भारतीय फिल्म अभिनेता है। अब तक उन्होने 80 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में कम कर चुके किंग खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ख़ान आठ फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम करा चुके है। फौजी, सर्कस जैसे मशहूर टीवी धारावाहिकों से एक्टिंग की शुरुआत की। उन्हे 1992 में दीवाना पहली फिल्म थी। डर, बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगें, कुछ कुछ होता है उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में रही। भारत के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं जो कि फोर्ब्‍स इंडिया की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्‍ट में 2012 और 2013 में शीर्ष स्‍थान पर रहे हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको शाहरुख़ ख़ान की जीवनी – Shahrukh Khan Biography Hindi के बारे में बताएगे।

Read This -> ऐश्वर्या राय की जीवनी – Aishwarya Rai Biography Hindi

शाहरुख़ ख़ान की जीवनी – Shahrukh Khan Biography Hindi

Shahrukh Khan Biography Hindi

जन्म

शाहरूख खान का जन्‍म 2 नवंबर 1965 को दिल्‍ली, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्‍मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्‍तान से थे। उनकी माता का नाम लतीफ फातिमा है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारूख है और वे भी शाहरूख के साथ मुंबई में ही रहती हैं।

शाहरूख ने एक बार ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया था कि उनके पिता पठानी और मां हैदराबादी हैं। शाहरूख ने गौरी से शादी की है जो हिन्‍दू-पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके 3 बच्‍चे हैं- आर्यन, सुहाना और अबराम। इसके अलावा उन्‍हें लोग प्‍यार से ‘बॉलीवुड का बादशाह’, ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’, ‘किंग खान’ भी कहते हैं।

शिक्षा

शाहरूख खान की प्रारम्भिक शिक्षा सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल, दिल्‍ली से हुई थी। उन्‍होंने स्‍नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्‍वाइन किया लेकिन उनका ज्‍यादातर समय दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप में बीतता था जहां से उन्‍होंने थियेटर निर्देशक बैरी जॉन के सानिध्‍य में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्‍होंने जामिया मीलिया इस्‍लामिया से जनसंचार में स्‍नाकोत्‍तर की पढ़ाई शुरू तो की लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्‍होंने यह छोड़ दिया।

हाइट और वजन

  • शाहरूख खान की हाइट  5 फीट 8इंच है
  • उनका वजन 75 कि० ग्रा०

करियर

शाहरूख के करियर की शुरूआत टेलीविजन से हुई थी। दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्‍स से उन्‍होंने अपनी पहचान बनाई। उन्हे 1992 में दीवाना पहली फिल्म थी। जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। उस समय यह फिल्‍म सुपरहिट हुई और इसी फिल्‍म ने शाहरूख को हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में स्‍थापित किया। इसके बाद शाहरूख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे लगातार सफलता की सीढि़यों पर चढ़ते गए। धीरे धीरे वे आलोचकों के साथ साथ जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच तो काफी प्रसिद्ध हो गए।

फिल्में

  • दीवाना
  • चमत्कार
  • दिल आशना है
  • राजू बन गया जेंटलमैन
  • माया मेमसाब
  • पहला नशा
  • किंग अंकल
  • बाज़ीगर
  • डर
  • कभी हाँ कभी ना
  • अंजाम
  •  करन अर्जुन
  • जमाना दीवाना
  • गुड्डू
  • ओह डार्लिंग ! ये है इंडिया
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
  • रामजाने
  • त्रिमूर्ति
  • इंग्लिश बाबू देसी मेम
  • चाहत
  • आर्मी
  • दुश्मन दुनिया का
  •  गुदगुदी
  • कोयला शंकर
  • यस बॉस
  • परदेस
  • दिल तो पागल है
  • डुप्लीकेट
  • अचानक
  • दिल से
  • कुछ कुछ होता है
  • बादशाह
  • फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
  • हे राम
  • जोश
  • हर दिल जो प्यार करेगा
  • मोहब्बतें
  • गज गामिनी
  • वन टू का फोर
  • अशोका
  • कभी खुशी कभी ग़म
  • हम तुम्हारे हैं सनम
  • देवदास
  • शक्ति:द पावर
  • साथिया
  • चलते चलते
  • कल हो ना हो
  • ये लम्हें जुदाई के
  • मैं हूँ ना
  • वीर-ज़ारा
  • स्वदेश
  • कुछ मीठा हो जाए
  • काल
  • सिलसिलें
  • पहेली
  • अलग
  • कभी अलविदा ना कहना
  • डॉन
  • आई सी यू
  •  चक दे! इंडिया
  • हे बेबी
  • ओम शान्ति ओम
  • शौर्य
  • क्रेज़ी 4
  • भूतनाथ
  • किस्मत कनेक्शन
  • रब ने बना दी जोडी
  • लक बाय चांस
  • बिल्लू
  •  दूल्हा मिल गया
  • माइ नेम इज़ ख़ान
  • शाहरुख बोला “खूबसूरत है तू”
  • आलवेज़ कभी कभी
  • लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी
  • रा.वन
  • डॉन 2
  • जब तक है जान
  • बॉम्बे टॉकीज़
  • चेन्नई एक्सप्रेस
  • भूतनाथ रिटर्न्स
  • हैप्पी न्यू ईयर
  • दिलवाले
  • फैन
  • तूतक तूतक तूतिया
  • ऐ दिल है मुश्किल
  • डियर ज़िन्दगी
  • रईस
  • गोगो पाशा
  • जब हैरी मेट सेजल
  •  द गृहप्रवेश पूजा

आने वाली फिल्में

  • धूम 4 – 2019
  • डॉन 3 – 2020
  • सारे जहां से अच्‍छा सारे जहां से अच्‍छा – 2019
  • शाहरुख़ खान – करण जौहर – 2020
  • ऑपरेशन खुखरी – 2020

विवाद

  • 2008 में, शाहरुख़ कैटरीना कैफ के जन्मदिन समारोह के दौरान सलमान खान से भिड़ने पर विवादों में रहे।
  • 2012 में, उन्होंने एक पार्टी में शिरीष कुंदर (फराह खान के पति) को थप्पड़ मारा जिसके कारण वह विवादों में रहे।
  • 2012 में आईपीएल मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर जाने को लेकर शाहरुख खान की सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस हो गई थी। जिसके चलते एक स्थानीय कार्यकर्ता ने अदालत में शिकायत दर्ज़ करवाई कि शाहरुख ने आईपीएल मैच के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ शराब पी कर गाली-गलौज की। जिसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख खान पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था। शाहरुख़ खान वानखेड़े स्टेडियम में लड़ाई करते हुए
  • 2013 में, शाहरुख़ तब विवादों में आए जब महाराष्ट्र के रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने उन पर तीसरे बेटे अब्राम के जन्म के दौरान लिंग जाँच परीक्षण करवाने का आरोप लगाया, जिसे भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, बीएमसी द्वारा उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।
  • 2012 में, आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान में सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करने के लिए शाहरुख़ विवादों में रहे।

पुरस्कार

80 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में कम कर चुके किंग खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ख़ान आठ फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम करा चुके है। उन्हे दिये गए पुरस्कार –

  • 1993 में फिल्म दीवाना के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1994 में, उन्हें फिल्म बाजीगर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1995 में, उन्हें फिल्म आलोचकों द्वारा फिल्म कभी हाँ कभी ना के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और फिल्म अंजाम के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख़ ख़ान की जीवनी – Shahrukh Khan Biography Hindi 
  • 1996 में, उन्हें फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1998 में, उन्हें फिल्म दिल तो पागल है के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1999 में, उन्हें फिल्म कुछ कुछ होता है के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2002 में, उन्हें विशेष पुरस्कार स्विस दूतावास ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
  • 2003 में, उन्हें फिल्म देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2005 में, उन्हें फिल्म स्वदेश के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2008 में, उन्हें फिल्म चक दे इंडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2011 में, उन्हें फिल्म My Name Is Khan के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजकीय पुरस्कार

  • 2005 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2013 में, उन्हें दक्षिण कोरिया सरकार द्वारा सद्भावना राजदूत सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • 2014 में, उन्हें फ्रांसीसी सरकार द्वारा Légion d’honneur सम्मान से सम्मानित किया गया।

अन्य पुरस्कार

  • 2007 में, उन्हें NDTV Indian पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2011 में, उन्हें युनेस्को (UNESCO) द्वारा Pyramide con Marni पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अन्य जानकारी

  • लॉस एंजिलेस टाइम्‍स ने उन्‍हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्‍टार बताया है। उनके प्रशंसकों की संख्‍या भारत के साथ साथ विदेशों में भी बहुत ज्‍यादा है।
  • शाहरूख ख़ान उनके फिल्‍मी कॅरियर के दौरान तो कई पुरस्‍कार मिले ही, इसके अलावा भी कई पुरस्‍कार मिले। वे फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में 30 बार नामांकित हो चुके हैं जिनमें से 14 बार यह पुरस्‍कार हासिल किया है और इसमें भी 8 बार सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के तौर पर यह पुरस्‍कार हासिल किया है। वह दिलीप कुमार के साथ इस श्रेणी में सबसे अधिक 8 पुरस्‍कार पाने वाले अभिनेता हैं।
  • शाहरूख ख़ान अपनी फिल्‍मों के लेकर बहुत मेहनत करते हैं। वे पूरे दिन में मात्र 3 से 4 घंटे की ही नींद लेते हैं और यही कारण है कि इतने लंबे समय से वे शीर्ष पर हैं।
  • भारत के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं जो कि फोर्ब्‍स इंडिया की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्‍ट में 2012 और 2013 में शीर्ष स्‍थान पर रहे हैं।
  • 2007 में ईस्‍टर्न आई नाम की मैगजीन द्वारा कराए गए पोल में उन्‍हें एशिया का सबसे ‘सेक्सियस्‍ट मैन’ करार दिया गया।
  • फ्रांस सरकार ने उन्‍हें ‘ओरड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस’ और उनके सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘लीजन डी ऑनर’ नामक पुरस्‍कार से भी नवाजा है।
  • शाहरुख़ के घर में हिन्‍दू-मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबर से सम्‍मान दिया जाता है। उनके बच्‍चे दोनों धर्मों का पालन करते हैं।
  • शाहरुख़ के द्वारा दोनों हाथों को फैला के किए जाने वाला स्‍टेप आज एक ‘सिग्‍नेचर स्‍टेप’ बन चुका है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close