Biography Hindi

शम्मी कपूर की जीवनी – Shammi Kapoor Biography Hindi

शम्मी कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता है। 1953 में रिलीज फ़िल्म जीवन ‘ज्योति’ से बतौर अभिनेता उन्होने   बॉलीवुड में कदम रखा।  उन्होने जंगली, तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, चाइना टाउन, प्यार किया तो डरना क्या, कश्मीर की कली, सच्चाई जैसी हिट फ़िल्मों में काम किया।  शम्मी कपूर ने मुख्य अभिनेता के रूप में 50 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है और सहायक भूमिकाओं में 20 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्होने फ़िल्म ब्रह्मचारी (1968) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार जीता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको शम्मी कपूर की जीवनी – Shammi Kapoor Biography Hindi के बारे में बताएगे।

शम्मी कपूर की जीवनी – Shammi Kapoor Biography Hindi

शम्मी कपूर की जीवनी - Shammi Kapoor Biography Hindi

जन्म

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1939 को बंबई ( मुंबई) में हुआ था उनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर था और वे जाने माने अभिनेता थे। उनकी माता का नाम रामसरनी ‘रमा’ मेहरा था। शम्मी कपूर की पहली शादी अभिनेत्री गीता बाली से हुई, लेकिन 1965 मे चेचक की वजह से गीता की म्रत्यु हो गयी। इसके बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की। उनके बेटे का नाम आदित्य राज और उनकी बेटी का नाम कंचन देसाई हैं।

करियर

शम्मी कपूर ने वर्ष 1953 में फ़िल्म ‘ज्योति जीवन’ से अपनी अभिनय पारी की शुरुआत की। वर्ष 1957 में नासिर हुसैन की फ़िल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में जहां अभिनेत्री अमिता के साथ काम किया वहीं वर्ष 1959 में आई फ़िल्म ‘दिल दे के देखो’ में आशा पारेख के साथ नजर आए। बॉलीवुड के लिहाज़ से हालांकि वह बहुत सुंदर अभिनेता तो नहीं थे बावजूद इसके शम्मी कपूर अपने अभिनय क्षमता के बल पर सबके चहेते बने। वर्ष 1961 में आई फ़िल्म (जंगली) ने शम्मी कपूर को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस फ़िल्म के बाद ही वह सभी प्रकार की फ़िल्मों में एक नृत्य कलाकार के रूप में अपनी छवि बनाने में कामयाब रहे। ‘जंगली’ फ़िल्म का गीत ‘याहू’ दर्शकों को खूब पसंद आया। उन्होंने चार फ़िल्मों में आशा पारेख के साथ काम किया जिसमें सबसे सफल फ़िल्म वर्ष 1966 में बनी ‘तीसरी आंख’ रही। वर्ष 1960 के दशक के मध्य तक शम्मी कपूर ‘प्रोफेसर’, ‘चार दिल चार राहें’, ‘रात के राही’, ‘चाइना टाउन’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘कश्मीर की कली’ और ‘ब्लफमास्टर’ जैसी सफल फ़िल्मों में दिखाई दिए।

बढ़ते मोटापे के कारण शम्मी कपूर को बाद में फ़िल्मों में मुख्य भूमिकाओं से हटना पड़ा, लेकिन वे चरित्र अभिनेता के रूप में फ़िल्मों में काम करते रहे। उन्होंने ‘मनोरंजन’ और ‘बंडलबाज’ नामक दो फ़िल्मों का निर्देशन भी किया, लेकिन ये फ़िल्में नहीं चली। चरित्र अभिनेता के रूप में शम्मी कपूर को 1982 में ‘विधाता’ फ़िल्म के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। शम्मी कपूर एक लोकप्रिय अभिनेता ही नहीं हरदिल अजीज इंसान भी थे।

प्रमुख फिल्में

  • 2006 सैंडविच
  • 2002 वाह ! तेरा क्या कहना
  • 2001 सेंसर
  • 1999 जानम समझा करो
  • 1998 करीब
  • 1998 ढ़ूढते रह जाओगे
  • 1997 और प्यार हो गया
  • 1997 शेयर बाज़ार
  • 1996 मेघा
  • 1996 प्रेम ग्रंथ
  • 1996 नमक
  • 1995 रॉक डांसर
  • 1994 प्यार का रोग
  • 1994 प्रेम योग
  • 1994 विवेकानन्द
  • 1993 तुम करो वादा
  • 1993 आजा मेरी जान
  • 1993 गर्दिश
  • 1992 हमशक्ल
  • 1992 खुले आम
  • 1992 तहलका
  • 1992 चमत्कार
  • 1992 हीर राँझा
  • 1991 मस्त कलंदर
  • 1991 अज़ूबा
  • 1991 लक्ष्मण रेखा
  • 1989 बड़े घर की बेटी
  • 1989 मोहब्बत का पैगाम
  • 1989 बटवारा
  • 1989 दाता
  • 1987 हुकूमत
  • 1987 हिम्मत और मेहनत
  • 1986 कर्मदाता
  • 1986 अल्ला रक्ख़ा
  • 1986 काला धंधा गोरे लोग
  • 1985 बादल
  • 1985 बलिदान
  • 1984 सोनी महिवाल
  • 1983 बेताब
  • 1983 वान्टेड
  • 1983 हीरो
  • 1982 प्रेम रोग
  • 1982 ये वादा रहा
  • 1982 देश प्रेमी
  • 1982 विधाता
  • 1982 तहलका
  • 1981 आहिस्ता आहिस्ता
  • 1981 हरजाई
  • 1981 नसीब
  • 1979 मीरा
  • 1979 एहसास
  • 1977 परवरिश
  • 1975 ज़मीर
  • 1974 मनोरंजन
  • 1971 प्रीतम
  • 1971 जाने अनजाने
  • 1971 अंदाज़
  • 1971 जवान मोहब्बत
  • 1970 पगला कहीं का
  • 1969 सच्चाई
  • 1969 तुमसे अच्छा कौन है
  • 1969 प्रिंस
  • 1968 ब्रह्मचारी
  • 1967 लाट साहब
  • 1966 तीसरी मंज़िल
  • 1964 राजकुमार
  • 1963 प्यार किया तो डरना क्या
  • 1962 दिल तेरा दीवाना
  • 1962 प्रोफेसर
  • 1961 जंगली
  • 1961 बॉयफ्रैंड
  • 1959 दिल देके देखो
  • 1959 चार दिल चार राहें
  • 1957 तुमसा नहीं देखा
  • 1956 मेम साहिब
  • 1955 नकाब
  • 1954 चोर बाज़ार
  • 1953 जीवन ज्योति
  • 1953 रेल का डिब्बा

पुरस्कार

  • सन 1968 में फ़िल्म ‘ब्रह्मचारी’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था।
  • चरित्र अभिनेता के रूप में शम्मी कपूर को 1982 में ‘विधाता’ फ़िल्म के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।
  • 1995 में फ़िल्म फेयर लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।
  • 1999 में ज़ी सिने लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किये गये।
  • 2001 में स्टार स्क्रीन लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजे गये।

मृत्यु

शम्मी कपूर 14 अगस्त 2011 को मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में सुबह 5:41 बजे आखिरी सांस ली।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close