Aaj Ka Itihas

11 फरवरी का इतिहास – 11 February History Hindi

11 फरवरी का इतिहास – 11 February History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 11 फरवरी का इतिहास – 11 February History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

11 फरवरी का इतिहास – 11 February in History Hindi

  • रोम और इंग्लैंड के बीच 11 फरवरी 1543 में फ़्रांस के ख़िलाफ़ समझौता हुआ।
  • मुगल बादशाह जहांगीर ने आज ही के दिन 1613 में ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
  • मुग़ल सम्राट जहाँदारशाह का निधन 11 फरवरी 1713 में हुआ।
  • स्वीडेन तथा प्रशिया के बीच आज ही के दिन 1720 में शांति समझौता हुआ।
  • 1750 में ‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ के पहले शहीद तिलका माँझी का जन्‍म हुआ था।
  • नीदरलैंड के वेनलो पर प्रशिया की सेना ने 11 फरवरी 1793 में कब्जा किया।
  • रोम पर फ़्रांस ने आज ही के दिन 1798 में कब्ज़ा किया।
  • यूरोपीय देश नॉर्वे ने 11 फरवरी 1814 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना आज ही के दिन 1826 में ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ के नाम से की गई।
  • तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले अल्‍वा एडिसन का जन्‍म 11 फरवरी 1847 में हुआ था।
  • जापान में मेजी संविधान को 11 फरवरी 1889 में अंगीकार किया गया।
  • अवध पर ईस्‍ट इंडिया कंपनी ने आज ही के दिन 1856 में कब्‍जा किया।
  • बांग्ला भाषा के जाने – माने कवि और लेखक जीवनानन्द दास जी का जन्म 11 फरवरी 1899 को ब्रिटिशकालीन बंगाल के बारीसाल में हुआ था।
  •  भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन्‍म 11 फरवरी 1901 में हुआ था।
  • भारतीय क्रांतिकारी टी नागि रेड्डी का जन्‍म 11 फरवरी 1917 में हुआ था।
  • दुनिया में सबसे ज्‍यादा पढ़े जाने लेखकों में से एक सिडनी शेल्‍डन का जन्‍म 11 फरवरी 1917 में हुआ था।
  • फ्रेडरिक एबर्ट 1919 में आज ही के दिन जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
  • लैटर्न संधि के तहत आज ही के दिन 1929 में स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
  • महात्मा गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन 11 फरवरी 1933 में शुरू हुआ था।
  • प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन 11 फरवरी 1942 में हुआ।
  • जर्मन की सेना इटली के अप्रिलिया पर 1944 में आज ही के दिन दोबारा कब्जा किया।
  • हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक हरिकृष्ण ‘जौहर’ का निधन 11 फरवरी 1945 में हुआ।
  • सोवियत संघ ने 11 फरवरी 1953 में इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
  • भारत में आज ही के दिन 1955 में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरू हुआ।
  • भारतीय महिला अभिनेत्री टीना मुनीम का 11 फरवरी, 1957 को जन्म हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने 1959 मेंआज ही के दिन अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।
  • अमेरिका ने 11 फरवरी 1963 में इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
  • ताइवान ने फ्रांस के साथ आज ही के दिन 1964 में कूटनीतिक संबंध तोड़े।
  • तुर्क और ग्रीक के बीच आज ही के दिन 1964 में जंग की शुरुआत हुई।
  • पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन 11 फरवरी 1966 में हुआ।
  • लेखक, जनसंघ संस्‍थापक, पत्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की हत्‍या 11 फरवरी 1968 में की गई थी।
  • भारतवर्ष के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का निधन 11 फरवरी 1977 में हुआ।
  • ईरान के अध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनी के लिए भी 11 फरवरी 1979 का दिन नई जिंदगी का पैगाम लेकर आया था।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक पंडित नरेंद्र शर्मा का निधन 11 फरवरी 1989 में हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला को 1990 में 27 साल लंबी कैद से आज ही के दिन में रिहाई मिली थी।
  • अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने 11 फरवरी 1992 में चार मुस्लिम छापामारों की गिरफ़्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन 11 फरवरी 1993 में हुआ।
  • भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से आज ही के दिन 1997 में सम्मानित किया गया।
  • एक डच कम्प्यूटर प्रोगामर ने 11 फरवरी 2001 को अत्रा कुरनिकोवा वायरस लॉन्च किया, जिसके चलते इससे लाखों ई-मेल प्रभावित हुए।
  • 2003 में आज ही के दिन ही इंगलैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से मना कर दिया, क्योंकि वह जिम्बाम्वे में खेला जाने वाला था। आपको बता दें कि विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल की वजह से मैच न खेलने का यह अपने आप में पहला मामला था।
  • हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का आज ही के दिन 2007 में अधिग्रहण किया गया।
  • रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव 11 फरवरी 2008 में दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को 2009 में आज ही के दिन सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
  • मिस्त्र के राष्ट्रपति होस्त्री मुबारक ने 11 फरवरी 2011 को मिस्त्र क्रांति के चलते 30 साल तक सत्ता में रहने के बाद भारी विरोध के चलते इस्तीफा दे दिया।
  • रूस के कोमी क्षेत्र में हुए विस्फोट में 11 फरवरी 2013 को करीब 18 खदान कर्मियों की मौत हो गई थी।
  • पूर्वी अल्जीरिया में ओउम एल बुआधी प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में 11 फरवरी 2014 को एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लगभग 77 लोगों की मौत हो गई।
  • हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार विष्णु विराट का निधन 11 फरवरी 2015 में हुआ।
  • तुर्की में आज ही के दिन 2015 में एक विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या कर दी गई, उसने बलात्कर की कोशिश करने वाले का विरोध किया था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 11 फरवरी को घटित घटनाओं, 11 फरवरी का इतिहास – 11 February History Hindi, Today History in Hindi 11 February, 11 February History Today Hindi, Today Event History in Hindi 11 February events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close