14 मार्च का इतिहास – 14 March History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 14 मार्च का इतिहास – 14 March History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
14 मार्च का इतिहास – 14 March in History Hindi
- फ्रांस कॉलाेन, बावारिया,और स्वीडन ने आज ही के दिन 1647 में 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता कार्ल मार्क्स का निधन 14 मार्च 1883 में हुआ था।
- पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का जन्म 14 मार्च 1833 में जन्म हुआ।
- बुद्धि के धनी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 में हुआ।
- इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय 14 मार्च 1912 में जानलेवा हमले में घायल हुए।
- प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का जन्म 14 मार्च 1913 में हुआ था।
- तुर्की और सर्बिया ने आज ही के दिन 14 मार्च 1914 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 14 मार्च 1931 में भारत की पहली बोलती फिल्म “आलमआरा” का मुम्बई में प्रदर्शन हुआ।
- राजकुमार महेंद्र 14 मार्च 1955 में नेपाल के राजा बने।
- मोनाको में शाही परिवार राजकुमारी ग्रेस ने आज ही के दिन 1958 में एक पुत्र को जन्म दिया उसी की ख़ुशी में मोनाको में 101 तोपों की सलामी दी गई।
- भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रसिद्ध राजनेता जयनारायण व्यास का निधन 14 मार्च 1963 में हुआ था।
- बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सिनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 में हुआ।
- इजरायली मंत्रिमंडल ने 14 मार्च 1965 में पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी 14 मार्च 1967 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री रहीं।
- मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला का जन्म 14 मार्च 1972 में हुआ।
- अमेरिका ने सन 1976 में आज ही के दिन नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 14 मार्च 1983 में 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
- गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ 14 मार्च 1988 में पहली बार मनाया गया।
- आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने आज ही के दिन 1993 में 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
- सोनिया गांधी 14 मार्च 1998 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
- स्पेन का कार्लोस मोया 14 मार्च 1999 में विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
- चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए आज ही के दिन 2004 में संविधान में संशोधन लागू हुआ।
- विक्ट्री समूह ने 14 मार्च 2008 में ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।
- विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन 14 मार्च 2018 में हुआ था।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 14 मार्च को घटित घटनाओं, 14 मार्च का इतिहास – 14 March History Hindi, Today History in Hindi 14 March, 14 March History Today Hindi, Today Event History in Hindi 14 March events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।