Aaj Ka Itihas

18 दिसंबर का इतिहास – 18 December History Hindi

18 दिसंबर का इतिहास – 18 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 18 दिसंबर का इतिहास – 18 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

18 दिसंबर का इतिहास – 18 December in History Hindi

  • मंगोल शासक कुबलई खान ने आज ही के दिन 1271 में अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
  • तैमूर ने आज ही के दिन 1398 में सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
  • समुद्री खोजी नाविक तस्मान 18 दिसंबर 1642 में न्यूजीलैंड की धरती पर उतरा। उसी के नाम पर न्यूजिलैंड के समीपवर्ती समुद्र को तस्मानिया समुद्र भी कहा जाता है।
  • भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 में हुआ।
  • अमेरिका में आज ही के दिन 1777 में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
  • इंग्लिश क्राउन के नाम से मशहूर जोसेफ ग्रेमैल्डी का जन्म 18 दिसंबर 1778 में हुआ।
  • अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी आज ही के दिन 1787 में तीसरा राज्य बना।
  • अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को 18 दिसंबर 1799 में माउंट वर्नान में दफनाया गया।
  • रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ 18 दिसंबर 1833 में पहली बार गाया गया।
  • अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने आज ही के दिन 1839 में पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
  • विलियम बांड ने 18 दिसंबर 1849 में टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
  • अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून 18 दिसंबर 1865 में पारित हुआ।
  • सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म 18 दिसंबर 1878 में हुआ।
  • अल-थानी परिवार आज ही के दिन 1878 में कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
  •  भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, भोजपुरी कलाकार, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसंबर 1887 हुआ था।
  • फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स आज ही के दिन 1899 में दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।
  • इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने 18 दिसंबर 1902 में पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
  • जर्मन चाँसलर बिलि ब्रैंड का जन्म 18 दिसंबर 1913 हुआ था।
  • ब्रिटेन ने आज ही के दिन 1914 में औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
  • 1915 में आज ही के दिन अरब सागर के किनारे 3.6 किमी लंबी सड़क मरीन ड्राइव का निर्माण शुरू हुआ था। आधिकारिक तौर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड के नाम से जाना जाता है। मरीन ड्राइव 1920 में बनकर तैयार हुआ था।
  • सोवियत रेजीमेंट ने 18 दिसंबर 1917 में फिनलैंड की स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • एडवर्ड बेंस आज ही के दिन 1935 में चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।
  • जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का 18 दिसंबर 1938 में आरंभ हुआ।
  • आज ही के दिन 1941 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
  • दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे आज ही के दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म 18 दिसंबर 1946 को अमेरिका में हुआ था।
  • उद्योगपति विजय माल्या का जन्म 18 दिसंबर 1955 में हुआ।
  • जापान ने 18 दिसंबर 1956 में संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
  • 1958 में आज ही के दिन लॉन्च हुए अमेरिकी सेटेलाइट का नाम स्कोर था। अंतरिक्ष में यह सेटेलाइट 35 दिनों तक काम करता रहा। इस पूरे प्रोजेक्ट के जरिये धरती से सेटेलाइट तक सिग्नल भेजना और वहाँ से सिग्नल को वापस धरती पर भेजना संभव हुआ था।
  • राजधानी दिल्ली में आज ही के दिन 1960 में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।
  • शनि के उपग्रह एपी मैथिल्स की 18 दिसंबर 1966 में खोज हुई।
  • इंगलैंड में 18 दिसंबर 1969 में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त कर दी गई।
  • एक प्रसिद्ध निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन 18 दिसंबर 1971 में हुआ।
  • इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की आज ही के दिन 1973 में स्थापना की गई।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का निधन 18 दिसंबर 1980 में हुआ।
  • सोवियत संघ के प्रधानमंत्री- एलेक्सी कोज़ीगिन का निधन 18 दिसंबर 1980 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया ने आज ही के दिन 1988 में महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
  • सचिन तेंदुलकर ने 18 दिसंबर 1989 में अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।
  • अज्ञात विमान ने आज ही के दिन 1995 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
  • भारत और अमेरिका के बीच आज ही के दिन 1997 में अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
  • श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर 18 दिसंबर 1999 में हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
  • फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन 18 दिसंबर 2000 में हुआ।
  • हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने आज ही के दिन 2002 में सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
  • कनाडा में 18 दिसंबर 2005 में गृह युद्ध की शुरुआत की गई।
  • जापान ने 18 दिसंबर 2007 में इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
  • ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का आज ही के दिन 2008 में सफल परीक्षण हुआ।
  • सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का 18 दिसंबर 2014 में सफल प्रक्षेपण हुआ।
  • आज ही के दिन 2015 में ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले केलियरी को बंद किया गया।
  • राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में 18 दिसंबर 2017 में 30 में से 29 स्वर्ण पदक भारत ने जीते।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 18 दिसंबर को घटित घटनाओं, 18 दिसंबर का इतिहास – 18 December History Hindi, Today History in Hindi 18 December, 18 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 18 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close