श्रीराम लागू की जीवनी – Shriram Lagoo Biography Hindi

 

आज इस आर्टिकल में हम आपको श्रीराम लागू की जीवनी – Shriram Lagoo Biography Hindi के बारे में बताएगे।

श्रीराम लागू की जीवनी – Shriram Lagoo Biography Hindi

श्रीराम लागू की जीवनी
श्रीराम लागू की जीवनी

( English – Shriram Lagoo)श्रीराम लागू हिन्दी व मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे।

पढ़ाई के दौरन ही वे रंगमंच से जुड़ गए।

उन्होने 100 से अधिक हिन्दी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया।

उन्होने करीब 20 मराठी नाटकों का निर्देशन किया।

वह ईएनटी डॉक्टर भी थे। 42 की उम्र में 1969 में पूरी तरह मराठी थिएटर से जुड़ गए।

प्रसिद्ध मराठी नाटक नटसम्राट में यादगार अभिनय किया।

फिल्म घरौंदा के लिए 1978 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

संक्षिप्त विवरण

 

नाम श्रीराम लागू
पूरा नाम श्रीराम लागू
जन्म 16 नवंबर, 1927
जन्म स्थान सतारा ज़िला, महाराष्ट्र
पिता का नाम
माता का नाम
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म और शिक्षा – श्रीराम लागू की जीवनी

श्रीराम लागू का जन्म 16 नवंबर, 1927 को सतारा ज़िला, महाराष्ट्र में हुआ था।

वे मराठी थियेटर के दिग्गज कलाकार थे। खास बात ये थी कि फिल्मों में आने से पहले श्रीराम लागू पेशे से डॉक्टर थे।

वह नाक-कान और गले के सर्जन थे। उन्होंने एमबीबीएस और एमएस दोनों मेडिकल डिग्री प्राप्त की थीं।

डॉ. लागू को एक्टिंग का शौक़ मेडिकल की पढ़ाई के दौरान ही लग गया था।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी।

उन्होंने 1971 में आयी आहट- एक अजीब कहानी से हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर पारी शुरू की थी।

अपने करियर में उन्होंने कई तरह के किरदार निभाये।

डॉ. श्रीराम लागू एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ENT सर्जन भी थे। उन्होंने अपने करियर में फ़िल्मों के अलावा 20 मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया। अस्सी और नब्बे के दशक में डॉ. लागू फ़िल्मों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके थे।

इस दौरान उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा की क़रीब साठ फ़िल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं अदा कीं।

1990 के बाद पर्दे पर उनकी मौजूदगी कम हो गयी थी, मगर थिएटर में वो सक्रिय रहे।

करियर

Shriram Lagoo ने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘वो आहट: एक अजीब कहानी’ से की। ये फिल्म साल 1971 में आई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में ‘पिंजरा’, ‘मेरे साथ चल’, ‘सामना’, ‘दौलत’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। इसके अलावा श्रीराम लागू ने मराठी फिल्मों और नाटक में भी काम किया।

फ़िल्मी शुरुआत

 

पुणे और मुंबई में पढ़ाई करने वाले श्रीराम लागू को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। पढ़ाई के लिए उन्होंने मेडिकल को चुना पर नाटकों का सिलसिला वहाँ भी चलता रहा। मेडकिल का पेशा उन्हें अफ़्रीका समेत कई देशों में लेकर गया।

वह सर्जन का काम करते रहे लेकिन मन एक्टिंग में ही अटका था।

तब 42 साल की उम्र में उन्होंने थियेटर और फ़िल्मों की दुनिया में कदम रखा।

1969 में वह पूरी तरह मराठी थियेटर से जुड़ गए।

  • विधाता (1982)
  • खुद्दार (1994)
  • लावारिस (1981)
  • काला बाज़ार (1989)

इन फिल्मों में श्रीराम लागू के शानदार अभिनय के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया।

सन 1978 में फिल्म घरौंदा के लिए डॉ. श्रीराम लागू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

प्रमुख फिल्में – श्रीराम लागू की जीवनी

 

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2001 ध्यासपर्व मराठी फ़िल्म
1994 खुद्दार
1994 गोपाला
1993 माया माया
1993 बड़ी बहन
1993 प्यार का तराना
1992 करन्ट
1992 इमेक्यूलेट इंस्पेकशन अंग्रेजी फ़िल्म
1992 सरफिरा
1991 फूलवती
1990 किशन कन्हैया सुन्दर दास
1989 एक दिन अचानक
1989 गलियों का बादशाह चाचा अब्दुल
1989 काला बाज़ार
1989 दाना पानी
1989 तौहीन
1988 नामुमकिन
1988 तमाचा
1988 चरणों की सौगन्ध गोविंद
1988 औरत तेरी यही कहानी
1987 शेर शिवाजी
1987 आवाम
1987 मर्द की ज़बान
1987 इंसाफ की पुकार
1987 मजाल
1987 मेरा कर्म मेरा धर्म
1986 एक पल
1986 सवेरे वाली गाड़ी
1986 समय की धारा
1986 लॉकेट
1986 काला धंधा गोरे लोग
1986 जीवा
1986 सिंहासन
1986 दिलवाला गणेश भिथल कोल्हापुरे
1986 मुद्दत विक्रम सिंह
1986 घर संसार
1985 अनकही
1985 सितमगर
1985 हम नौजवान
1985 सरफ़रोश पुलिस कमिश्नर
1984 बद और बदनाम
1984 तरंग
1984 मेरी अदालत
1984 होली
1984 मकसद
1984 लव मैरिज मेहरा
1983 मुझे इंसाफ चाहिये
1983 सौतन
1983 पुकार
1983 कलाकार रोहित खन्ना
1983 मवाली
1983 हम से है ज़माना कालीचरण
1976 से 1982 तक
1982 मैं इन्तकाम लूँगी
1982 दीदार-ए-यार
1982 रास्ते प्यार के
1982 श्रीमान श्रीमती अरुणा के पिता
1982 दौलत
1982 सम्राट
1982 विधाता
1982 चोरनी जज सिन्हा
1981 घुंघरू की आवाज़
1981 अग्नि परीक्षा वकील अनुपम
1981 चेहरे पे चेहरा पुजारी
1981 जमाने को दिखाना है
1981 सनसनी
1981 लावारिस
1980 गहराई
1980 दो और दो पाँच
1980 इंसाफ का तराजू मिस्टर चन्द्रा
1980 थोड़ी सी बेवफाई
1980 नीयत
1980 कस्तूरी
1980 ज्वालामुखी
1980 स्वयंवर
1980 लूटमार
1980 ज्योति बने ज्वाला
1979 जुर्माना
1979 मीरा राजा बिरामदेव राठोड
1979 तराना
1979 हम तेरे आशिक हैं
1979 मुकाबला
1979 मंज़िल
1978 दामाद
1978 मेरा रक्षक
1978 अरविन्द देसाई की अजीब दास्तान
1978 देवता
1978 नया दौर
1978 फूल खिले हैं गुलशन गुलशन
1978 मुकद्दर का सिकन्दर
1978 देस परदेस मि. बांड
1977 इंकार
1977 घरौंदा
1977 किनारा
1977 ईमान धर्म गोविंद अन्ना डॉ॰ श्रीराम लागू नाम से
1977 अगर अशोक सक्सेना
1976 हेरा फेरी
1976 चलते चलते
1976 बुलेट

नाटक ‘नट सम्राट’

Shriram Lagoo प्रसिद्ध नाटक ‘नट सम्राट’ के पहले हीरो थे। इस नाटक को प्रसिद्ध लेखक कुसुमाग्र ने लिखा था। इस नाटक में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है।

नट सम्राट नाटक में उन्होंने अप्पासाहेब बेलवलकर की भूमिका निभाई थी, जिसे मराठी थिएटर के लिए मील का पत्थर माना जाता है। इस नाटक में अपने शानदार अभिनय के बाद उन्हें नट सम्राट कहा जाने लगा।

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार कहा था कि- “श्रीराम लागू की आत्मकथा ‘लमाण’ किसी भी एक्टर के लिए बाइबिल की तरह है”।

पुरस्कार व सम्मान – श्रीराम लागू की जीवनी

  • 1978 में घरौंदा फ़िल्म के लिए श्रीराम लागू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फ़िल्मफेयर अवॉर्ड प्रदान किया गया था।
  • 1997 में उन्हें ‘कालीदास सम्मान’ से नवाज़ा गया था।
  • 2006 में डॉ. लागू को सिनेमा में योगदान के लिए ‘मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान’ ने सम्मानित किया था।
  • 2010 में उन्हें ‘संगीत नाटक एकेडमी फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. श्रीराम लागू ने ‘लमान’ शीर्षक से आत्मकथा भी लिखी।

निधन

श्रीराम लागू का निधन 92 साल की उम्र में 17 दिसंबर, 2019 (मंगलवार) को  पुणे के निजी अस्पताल में हुआ।

इसे भी पढ़े – 16 नवंबर का इतिहास – 16 November in History Hindi

Leave a Comment