Aaj Ka Itihas

11 नवंबर का इतिहास – 11 November in History Hindi

11 नवंबर का इतिहास – 11 November History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 11 नवंबर का इतिहास – 11 November History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

11 नवंबर का इतिहास – 11 November in History Hindi

  • ओत्तो वान विटल्सबाश को 11 नवंबर 1208 में जर्मनी का राजा चुना गया।
  • गुरु गोबिन्द सिंह आज ही के दिन 1675 में सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
  • चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना 11 नवंबर 1745 में इंग्लैंड में घुसी।
  • ब्रिटेन के उपनिवेशों में 11 नवंबर 1765 में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
  • कार्टाहेना कोलंबिया ने आज ही के दिन 1811 में स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
  • चिली ने 11 नवंबर 1836 में बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि मौलाना अल्ताफ़ हुसैन हाली का जन्म 11 नवंबर 1837 में हुआ।
  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई का जन्म 11 नवंबर 1885 में हुआ।
  • शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म 11 नवंबर 1888 में हुआ। उनका जन्मदिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म 11 नवंबर 1888 में हुआ।
  • द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने आज ही के दिन 1905 में द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
  • स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने 11 नवंबर 1913 में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
  • पोलैंड ने आज ही के दिन 1918 में खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
  • अमेरिकी उपन्यासकार (स्लोटर हाउस पांच) कर्ट वोन्नीगट का जन्म 11 नवंबर 1922 में हुआ।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का जन्म 11 नवंबर 1924 में हुआ।
  • भारतीय राजनेता और  दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे सुंदरलाल पटवा का जन्म 11 नवंबर 1924 को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के कुकड़ेश्वर गांव में हुआ था।
  • भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार अमिताभ चौधरी का जन्म 11 नवंबर 1927 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म 11 नवंबर 1936 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म 11 नवंबर 1936 में हुआ।
  • अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को आज ही के दिन 1937 में भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म 11 नवंबर 1943 में हुआ।
  • 11 नवंबर 1947 को विक्रम साराभाई ने भौतिक अनुसन्धान प्रयोगशाला (Physical Research Laboratory) की स्थापना की।
  • भारत में आज ही के दिन 1950 को पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
  • नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष नेफियू रियो का जन्म 11 नवंबर 1950 में हुआ।
  • फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन आज ही के दिन 1954 में भारत सरकार को सौंपे गये।
  • भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक का जन्म 11 नवंबर 1955 में हुआ।
  • भाषा के आधार पर आज ही के दिन 1956 में मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
  • राजधानी दिल्ली 11 नवंबर 1956 में केन्द्र शासित राज्य बना।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1958 में परमाणु परीक्षण किया।
  • कुवैत की नेशनल असेंबली ने 11 नवंबर 1962 में संविधान को स्वीकार किया।
  • अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री डेमी मूर का जन्म 11 नवंबर 1962 में हुआ।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आज ही के दिन 1966 में अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
  • पंजाब से अलग करके 11 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
  • प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन 11 नवंबर 1970 को हुआ।
  • मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का निधन 11 नवंबर 1971 को हुआ।
  • 11 नवंबर 1973 में मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
  • पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी आज ही के दिन 1973 में नयी दिल्ली में शुरू हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 11 नवंबर 1974 में पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • अंगोला को आज ही के दिन 1975 में पुर्तग़ाल से आजादी मिली।
  • प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का निधन 11 नवंबर 1982 को हुआ।
  • मॉमून अब्दुल गयूम 11 नवंबर 1978 में मालदीव के राष्ट्रपति बने।
  • एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ आज ही के दिन 1985 में अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।
  • बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत 11 नवंबर 1989 में हुई।
  • कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का निधन 11 नवंबर 1994 को हुआ।
  • ऑस्ट्रिया में आज ही के दिन 2000 में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मौत हो गई।
  • अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन 11 नवंबर 2007 में हुआ।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने आज ही के दिन 2008 में पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन 11 नवंबर 2008 में हुआ।
  • सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में 11 नवंबर 2013 में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
  • पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में 11 नवंबर 2014 को एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 11 नवंबर को घटित घटनाओं, 11 नवंबर का इतिहास – 11 November History Hindi, Today History in Hindi 11 November, 11 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 11 November events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close