28 नवंबर का इतिहास – 28 November History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 28 नवंबर का इतिहास – 28 November History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
Read This -> स्मिता पाटिल की जीवनी – Smita Patil Biography Hindi
- फर्डिनान्द मैगलन ने आज ही के दिन 1520 में प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
- लंदन में द रॉयल सोसायटी का 28 नवंबर 1660 में गठन हुआ।
- द टाइम्स ऑफ लंदन को 28 नवंबर 1814 में पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
- पनामा ने आज ही के दिन 1821 में स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
- डच सेना ने 28 नवंबर 1854 में बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
- ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून आज ही के दिन 1875 में पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का निधन 28 नवंबर 1890 में हुआ।
- न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में आज ही के दिन 1893 में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
- इस्माइल कादरी ने 28 नवंबर 1912 में तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
- अमेरिका में जन्मी लेडी ऐस्टोर आज ही के दिन 1919 में हाउस ऑफ कऑमर्स की प्रथम महिला सदस्य चुनी गई।
- प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का जन्म 28 नवंबर 1927 में हुआ।
- फ्रांस और सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1932 में अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन 28 नवंबर 1939 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म 28 नवंबर 1945 में हुआ।
- महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन 28 नवंबर 1954 में हुआ।
- चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन-लाई आज ही के दिन 1956 में भारत दौरे पर आये।
- मोरीटानिया ने 28 नवंबर 1960 में औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक सी डे का निधन 28 नवंबर 1962 में हुआ।
- डोमनिकन रिपब्लिक ने 28 नवंबर 1966 में संविधान अपनाया।
- वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने 28 नवंबर 1975 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
- हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का निधन 28 नवंबर 1981 में हुआ।
- हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक देवनारायण द्विवेदी का निधन 28 नवंबर 1989 में हुआ।
- चुनावों के उपरान्त जान मेजर आज ही के दिन 1990 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
- प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भालजी पेंढारकर का निधन 28 नवंबर 1994 में हुआ।
- कैप्टन इन्द्राणी सिंह आज ही के दिन 1996 में एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने 28 नवंबर 1997 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
- एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने 28 नवंबर 1999 में पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
- नेपाल ने आज ही के दिन 2001 में माओवादियों से निपटने के लिय भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
- कनाडा ने 28 नवंबर 2002 में हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
- नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर आज ही के दिन 2006 में संधि सम्पन्न हुए।
- दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते 28 नवंबर 2007 में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
- भारतीय सेना में कार्यरत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन 28 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए 26/11 के अंतकवादी हमले में शहीद हो गए थे।
- सीरिया की राजधानी दमिश्क में आज ही के दिन 2012 में हुए दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हो गए।
Read This -> गोकुल सिंह की जीवनी – Gokul Singh Biography Hindi
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 28 नवंबर को घटित घटनाओं, 28 नवंबर का इतिहास – 28 November History Hindi, Today History in Hindi 28 November, 28 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 28 November events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।