भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जीवनी – Bhupinder Singh Hooda Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जीवनी – Bhupinder Singh Hooda Biography Hindi के बारे में बताएगे।

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जीवनी – Bhupinder Singh Hooda Biography Hindi

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जीवनी

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के एक नेता हैं।

वे मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

अक्टूबर 2009 में काँग्रेस के दोबारा जीतने पर उन्होनें दूसरी पारी की शुरुआत की जो कि हरियाणा के इतिहास में 1972 के बाद पहली बार हुआ था।

 

जन्म

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्म 15 सितंबर 1947 को साँघी गाँव, रोहतक जिला पंजाब (अब हरियाणा) भारत में हुआ था।

उनके पिता का नाम रणवीर सिंह हुड्डा था जो कि भारत की संविधान सभा के सदस्य रहे।

उनकी माता का नाम हर देवी हुड्डा था।

1976 में उनका विवाह आशा हुड्डा के साथ हुआ था।

इनके एक बेटा और एक बेटी अंजली हुड्डा है उनका बेटा दीपेंद्र सिंह हुड्डा, साँसद सदस्य है।

Read This -> औमप्रकाश चौटाला की जीवनी -Om Prakash Chautala Biography Hindi

शिक्षा

उनकी प्रारम्भिक शिक्षा सैनिक स्कूल, कुंजपुरा, करनाल, हरियाणा से हुई और  स्नातक कि पढ़ाई उन्होने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से और एलएलबी की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली से प्राप्त की।

करियर

  • 1972 से 1977 तक वे गांव किलोई, जिला रोहतक, हरियाणा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे।
  •  1980 से 1987 तक वह हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहतक पंचायत समिति के अध्यक्ष और हरियाणा के पंचायत परिषद के अध्यक्ष रहे।
  •  वह  1991,1996, 1998 और 2004 में लगातार चार बार लोकसभा के सदस्य बने।
  • 1996 से  2001 तक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं।
  •  5 मार्च 2005 को, वे हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
  • 25 अक्टूबर 2009 को, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
  • 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद 19 अक्टूबर 2014 को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

Read This -> भजन लाल की जीवनी – Bhajan Lal Biography Hindi

विवाद – भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जीवनी

  •  मानेसर जमीन घोटाले के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विवादों में रहे हैं, उन पर यह आरोप है कि उन्होंने अपने शासन काल के दौरान 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर के बड़े बिल्डरों को कौड़ियों के भाव में बेचा था।
  • हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ कहासुनी होने के कारण कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
  • मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने के बाद पुरस्कार राशि को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। हुड्डा ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि “उनकी कोई बेटी नहीं है जिससे वह बेटियों की अहमियत की समझ सके।” जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए पूरा हरियाणा परिवार है, लेकिन मैैं हैरान इस बात पर हूं कि जिन्होंने दस साल तक बेटियों को कोख में मरने दिया, वह बेटियों की चिंता करने का ढकोसला क्यों कर रहे हैैं।

Read This -> बंसी लाल की जीवनी – Bansi Lal Biography Hindi

Leave a Comment