Aaj Ka Itihas

13 दिसंबर का इतिहास – 13 December History Hindi

13 दिसंबर का इतिहास – 13 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 13 दिसंबर का इतिहास – 13 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

13 दिसंबर का इतिहास – 13 December in History Hindi

  • एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का निधन 13 दिसंबर 1048 में हुआ।
  • गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने आज ही के दिन 1232 में ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता इलाचन्द्र जोशी का जन्म 13 दिसंबर 1903 में हुआ।
  • ऑस्ट्रिया के टायरॉल में आज ही के दिन 1916 में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
  • नीदरलैंड के हेग में आज ही के दिन 1920 में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का 13 दिसंबर 1921 में उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
  • भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म 13 दिसंबर 1925 में हुआ।
  • चीन और जापान के बीच आज ही के दिन 1937 में हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
  • रूसी चित्रकार, लेखक, पुरातत्वविद, दर्शनशास्त्री और दर्शनशास्त्री तथा निकोलाई कोन्स्टेंटिनोविच रेरिख के रूप में भी जाना – जाने वाले निकोलस रोरिक का निधन 13 दिसंबर 1947 को हुआ।
  • गोवा के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में सांसद भी रह चुके मनोहर पर्रीकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 में मापुसा ,गोवा ,भारत में हुआ था।
  • भारत और सोवियत संघ ने 13 दिसंबर 1955 में पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया।
  • मंसूर अली ख़ान पटौदी ने आज ही के दिन 1961 में अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
  • 13 दिसंबर 1974 में माल्टा गणतंत्र बना।
  • पोलैंड में आज ही के दिन 1981 में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन 13 दिसंबर 1986 में हुआ।
  • गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आज ही के दिन 1989 में आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
  • कोफी अन्नान 13 दिसंबर 1996 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।
  • महात्मा रामचन्द्र वीर को आज ही के दिन 1998 में कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर 13 दिसंबर 2001 में आतंकवादी हमला हुआ।
  • इस्रायल ने आज ही के दिन 2001 में यासिर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
  • भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 13 दिसंबर 2003 में उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
  • यूरोपीय संघ का आज ही के दिन 2002 में विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी,
    लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए।
  • इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच 13 दिसंबर 2004 में परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ हुई।
  • भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे आज ही के दिन 2004 में अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
  • 50वें सदस्य के रूप में 13 दिसंबर 2006 में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
  • श्रीलंका सेना व लिट्टेे के मध्य आज ही के दिन 2007 में हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
  • जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 13 दिसंबर 2008 में 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
  • आज ही के दिन 2014 में दो अमेरिकी सैनिक काबुल में नाटो के काफिले के तालिबान बम विस्फोट में मारे गए।
  • बॉलीवुड के मशहूर हॉरर फिल्म निर्माता श्याम रामसे के भाई तुलसी रामसे का निधन 13 दिसंबर 2018 को हुई।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 13 दिसंबर को घटित घटनाओं, 13 दिसंबर का इतिहास – 13 December History Hindi, Today History in Hindi 13 December, 13 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 13 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close