Aaj Ka Itihas

22 जनवरी का इतिहास – 22 January History Hindi

22 जनवरी का इतिहास – 22 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 22 जनवरी का इतिहास – 22 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

22 जनवरी का इतिहास – 22 January in History Hindi

  • काहिरा पर तुर्की ने आज ही के दिन 1517 में कब्जा किया।
  • मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन 22 जनवरी 1666 में हुआ।
  • बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच आज ही के दिन 1673 में डाक सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1760 में आज ही के दिन हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
  • दक्षिणी सीरिया में आज ही के दिन 1837 में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी।
  • स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म 22 जनवरी 1892 में हुआ।
  • रूसी फ़िल्म निर्देशक सेर्गे मिखाइलोविच आइसेन्स्टाइन (Sergei Eisenstein ) का जन्म 22 जनवरी 1898 में हुआ।
  • इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन 22 जनवरी 1901 में हुआ।
  • रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर आज ही के दिन 1905 में गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए।
  • बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का जन्म 22 जनवरी 1909 में हुआ था।
  • रैमसे मैकडोनाल्ड आज ही के दिन 1924 में ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
  • हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का जन्म 22 जनवरी 1934 में हुआ था।
  • त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री माणिक सरकार का जन्म 22 जनवरी 1949 में हुआ था।
  • देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए आज ही के दिन 1963 में राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
  • पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना 22 जनवरी 1965 में शुरू हुआ।
  • अपोलो 5 ने आज ही के दिन 1968 में पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
  • बोइंग 747 का 22 जनवरी 1970 में लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
  • भारतीय अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 में हुआ था।
  • इस्तानबुल की पूरी आबादी को आज ही के दिन 1972 में 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 22 जनवरी 1973 को गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले तहत महिलाओं गर्भवती होने के बाद 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
  • नाइजीरिया मे आज ही के दिन 1973 में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मौत हो गई।
  • कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति टी. एम. कृष्णा का जन्म 22 जनवरी 1976 में हुआ ।
  • असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का जन्म 22 जनवरी 1977 में  हुआ।
  • रोनाल्ड रीगन का आज ही के दिन 1981 में संयुक्तराष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया गया।
  • 1992 में आज ही के दिन डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी।
  • कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने 22 जनवरी 1996 में पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
  • नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) 22 जनवरी 2003 में से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
  • इवा मोराल्स ने आज ही के दिन 2006 में बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  •  प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म अभिनेता ए. नागेश्वर का निधन 22 जनवरी 2014 में हुआ।
  • आज ही के दिन 2015 में उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत हुई ।
  • भारतीय  राजनेता एवं शिक्षाविद जगन्नाथ मिश्रा की पत्नी वीना  का 72 वर्ष की आयु में 22 जनवरी 2018 को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 22 जनवरी को घटित घटनाओं, 22 जनवरी का इतिहास – 22 January History Hindi, Today History in Hindi 22 January, 22 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 22 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close