18 जनवरी का इतिहास – 18 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 18 जनवरी का इतिहास – 18 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
- हेनरी मोरगन ने आज ही के दिन 1670 में पानामा पर कब्ज़ा किया।
- ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय 18 जनवरी 1701 को प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
- आज ही के दिन 1778 में ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज करने वाले जेम्स कुक पहले यूरोपियन बने।
- अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म 18 जनवरी 1782 में हुआ।
- महाराष्ट्र के महान विद्वान, समाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म 18 जनवरी 1842 में हुआ।
- अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का आज ही के दिन 1862 में गठन किया।
- ‘वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना 18 जनवरी 1866 में हुई।
- ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन 18 जनवरी 1896 में किया गया।
- आलिशान गाड़िया बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना आज ही के दिन 1919 में हुई।
- वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म 18 जनवरी 1927 में हुआ।
- 18 जनवरी 1930 में महान लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
- उत्तर प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह का जन्म 18 जनवरी 1935 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
- सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि और पत्रकार रुडयार्ड किपलिंग का निधन 18 जनवरी 1936 को लंदन में तीव्र अल्सर के कारण हुई।
- मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म 18 जनवरी 1942 में हुआ।
- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का निधन 18 जनवरी 1947 को हुआ।
- झूठ पकड़ने वाली मशीन का आज ही के दिन 1951 को नीदरलैंड में पहली बार इस्तेमाल हुआ।
- 1952 में आज ही के दिन मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ़ दंगे भड़के।
- 18 जनवरी 1954 को इटली में फनफानी ने सरकार का गठन किया।
- उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक सदात हसन मंटो का निधन 18 जनवरी 1955 में हुआ था।
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने आज ही के दिन1959 में भारत छोडा।
- जापान तथा अमेरिका ने आज ही के दिन 1960 में संयुक्त रक्षा समझौता किया।
- अमेरिका ने आज ही के दिन 1962 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- उड़ीसा के सार्वजनिक कार्यकर्ता और समाजसेवी लक्ष्मी नारायण साहू का निधन 18 जनवरी 1963 में हुआ।
- यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की फ्रांस ने आज ही के दिन 1963 में वकालत की।
- पूर्वी कजाखस्तान में तत्कालीन सोवियत संघ ने 18 जनवरी 1963 में परमाणु परीक्षण किया।
- भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का निधन 18 जनवरी 1966 में हुआ।
- क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म 18 जनवरी 1972 में हुआ।
- मिस्र एवं इजरायल ने आज ही के दिन 1974 में हथियारों का समझौता किया।
- जासूसी के आरोप में फ्रांस ने आज ही के दिन 1976 को 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
- भारतीय राजनीतिज्ञ भीम सेन सच्चर का निधन 18 जनवरी 1978 को हुआ था।
- भारतीय जनता पार्टी के नेता वीरेन्द्र कुमार सकलेचा 18 जनवरी, 1978 को मध्य प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री बने।
- भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म 18 जनवरी 1978 में हुआ।
- बालीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का जन्म 18 जनवरी 1985 में हुआ।
- आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में आज ही के दिन 1989 को चेकोस्लोवाकिया में करोड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।
- ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से 1991 में आज ही के दिन बंद कर दिया गया था।
- याहू डॉट कॉम (yahoo.com) का डोमेन 18 जनवरी 1995 में बनाया गया था।
- अभिनेता और राजनीतिज्ञ एन. टी. रामाराव का निधन 18 जनवरी 1996 में हुआ।
- ‘नफीसा जोसेफ़’ आज ही के दिन 1997 में ‘मिस इंडिया’ बनीं।
- पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में आज ही 2002 में गृह युद्ध समाप्त हुआ ।
- मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता तथा हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन 18 जनवरी 2003 में हुआ।
- लीबिया 2003 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- 2004 में आज ही के दिन हुई क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में भारत ने आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
- इच्छा मृत्यु पर संयुक्त राज्य अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने 18 जनवरी 2006 में मुहर लगायी।
- दुनिया की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का निधन 18 जनवरी 2007 को कनाडा में हुआ।
- जॉर्ज क्लूने को आज ही के दिन 2008 में संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
- आज ही के दिन 2008 में मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
- 18 जनवरी 2008 में पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया।
- दक्षिणी स्थित कोलम्बिया में आज ही के दिन 2008 में एक ज्वालामुखी फटा।
- ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने 18 जनवरी 2009 में सौरव गांगुली को सोने के बैट से सम्मानित किया।
- 2009 में आज ही के दिन ‘द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग’ ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
- भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री दुलारी का निधन 18 जनवरी 2013 को हुआ।
- आज ही के दिन 2020 में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 18 जनवरी को घटित घटनाओं, 18 जनवरी का इतिहास – 18 January History Hindi, Today History in Hindi 18 January, 18 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 18 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।