Aaj Ka Itihas

25 फरवरी का इतिहास – 25 February History Hindi

25 फरवरी का इतिहास – 25 February History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 25 फरवरी का इतिहास – 25 February History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

25 फरवरी का इतिहास – 25 February in History Hindi

  • अकबर के दरबारी कवि बीरबल आज ही के दिन 1586 में विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
  • प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का जन्म 25 फरवरी 1707 में हुआ था।
  • पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट आज ही के दिन 1788 में पारित किया गया।
  • सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए 25 फरवरी 1836 में पेटेंट लिया।
  •  साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान राधाचरण गोस्वामी का जन्म 25 फरवरी, 1859 को हुआ था।
  • भारतीय धार्मिक नेता मेहर बाबा का जन्म 25 फरवरी 1894 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का जन्म 25 फरवरी 1897 में हुआ था।
  • जर्मन पत्रकार पॉल जूलियस रॉयटर का निधन 25 फरवरी 1899 में हुआ था।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के मुख्यमंत्री गुरनाम सिंह का जन्म 25 फरवरी 1899 को हुआ था।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक बलराज मधोक का जन्म 25 फरवरी 1920 को हुआ था।
  • रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर आज ही के दिन 1921 में कब्जा किया।
  • नाइजीरिया के राष्ट्रपति सेहु शगारी का जन्म 25 फरवरी 1925 में हुआ था।
  • पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच आज ही के दिन 1925 में राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
  • जर्मनी पर 25 फरवरी 1945 में दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की।
  • भारतीय अभिनेता डैनी डैनज़ोंग्पा का जन्म 25 फरवरी 1948 में हुआ था।
  • नार्वे की राजधानी ओस्लो में आज ही के दिन 1952 में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
  • आज ही के दिन 1962 में आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
  • केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का निधन 25 फरवरी 1970 में हुआ
  • हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था।
  • भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 में हुआ था।
  • मारिया कोराजोन अकीनो के आज ही के दिन 1986 में फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी का निधन 25 फरवरी 1987 में हुआ था।
  • सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का 25 फरवरी 1988 में सफल प्रक्षेपण हुआ।
  • खाड़ी युद्ध: इराक के एक मिसाइल ने आज ही के दिन 1991 में सउदी अरब स्थित लगभग 30 के करीब अमेरिकी सैनिकों को मार डाला था।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 में हुआ था।
  • भारत के साथ रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा आज ही के दिन 2000 में द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया गया।
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन 25 फरवरी 2001 में हुआ था।
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का निधन 25 फरवरी 2004 में हुआ था।
  • दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को आज ही के दिन 2006 में ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।
  • सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए 25 फरवरी 2008 में शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
  • हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का निधन 25 फरवरी 2008 में हुआ था।
  • फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 25 फरवरी 2008 में 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
  • आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में 25 फरवरी 2009 में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त हुए।
  • भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और दाहिने हाथ से बल्लेबाज शुभमन गिल को 25 फरवरी 2017 को पंजाब टीम में शामिल कर लिया गया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 25 फरवरी को घटित घटनाओं, 25 फरवरी का इतिहास – 25 February History Hindi, Today History in Hindi 25 February, 25 February History Today Hindi, Today Event History in Hindi 25 February events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close