Aaj Ka Itihas

28 जनवरी का इतिहास – 28 January History Hindi

28 जनवरी का इतिहास – 28 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 28 जनवरी का इतिहास – 28 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

28 जनवरी का इतिहास – 28 January in History Hindi

  • जर्मनी के संगीतकार जार्ज फ़्रेडरेक हेंडल का जन्म 28 जनवरी 1684 में हुआ।
  • रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान का निधन 28 जनवरी1725 मेन 53 वर्ष की आयु मेंहुआ।
  • जर्मनी के एक बिजनेसमैन फ्रेडरिक अल्बर्ट विंडसर ने लंदन की सड़क पॉल मॉल स्ट्रीट पर 28 जनवरी 1807 को दुनिया की सबसे पहली गैस लाइटें जलाई थी।
  • युनाइटेड किंगडम में आज ही के दिन 1813 में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
  • सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने 28 जनवरी 1819 में सिंगापुर की खोज की।
  • पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत 28 जनवरी 1835 में  हुई।
  • ब्रिटिश सेना ने आज ही के दिन 1846 में अलीवाल के युद्ध में रंजोध सिंह की सेना को हराया।
  • पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म 28 जनवरी 1865 में हुआ।
  • युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र ‘येल डेली न्यूज़’आज ही के दिन 1878 में बना।
  • पहला टेलीफोन एक्सचेंज अमेरिका के न्यू हेवन में 28 जनवरी 1878 में बना।
  • मोरक्को के राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता प्रेमी नेता अमीर अब्दुल करीम रीफ़ी का जन्म 28 जनवरी 1882 में हुआ।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम आज ही के दिन 1887 में शुरू हुआ।
  • भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का जन्म 28 जनवरी 1899 में हुआ।
  • अमेरिका का नियंत्रण क्यूबा पर से आज ही के दिन 1909 में समाप्त हो गया।
  • गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्‍म 28 जनवरी 1913 में हुआ था।
  • हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का जन्‍म 28 जनवरी 1918 में हुआ था।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्‍म 28 जनवरी 1926 में हुआ था।
  • देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म 28 जनवरी 1928 में हुआ था।
  • शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्‍म 28 जनवरी 1930 में हुआ था।
  • जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर आज ही के दिन 1932 में कब्ज़ा किया।
  • चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने 28 जनवरी 1933 में मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
  • आइसलैंड में गर्भपात को आज ही के दिन 1935 में क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
  • पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्‍म 28 जनवरी 1937 में हुआ था।
  • भारतीय राजनेता प्रताप सिंह राणे का जन्म 28 जनवरी 1939 को हुआ।
  • आयरिश कवि ‘विलियम बटलर योटस’ का निधन 28 जनवरी 1939 में हुआ ।
  • लीबिया के बेंगाजी पर जर्मनी की सेना ने आज ही के दिन 1942 में कब्जा किया।
  • एडोल्फ़ हिटलर ने आज ही के दिन 1943 में के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
  • मशहूर संगीतकार सर जॉन टैवनर का जन्म 28 जनवरी 1944 को हुआ।
  • न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने आज ही के दिन 1950 में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
  • एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री 28 जनवरी 1961 में बेंगलुरु में शुरू की गयी।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान आज ही के दिन 1962 में चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
  • प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन 28 जनवरी 1984 में हुआ था।
  • 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतिरक्षयान चैलेंजर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अंतरिक्ष में सवार 7 अंतरिक्ष यात्रियों की जान चली गई। आपको बता दें के अंतरिक्षयान चैलेंजर के फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकेंड के अंदर बिस्फोट होने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
  • 1990 में आज ही के दिन रोमानिया में प्रदर्शन की आग भड़क उठी, सत्ता परिवर्तन की मांग को लेकर इस दिन बड़ा प्रदर्शन किया गया।
  • अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने 28 जनवरी 1992 में इस्तीफ़ा दिया।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का निधन 28 जनवरी 1996 में हुआ था।
  • चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति आज ही के दिन 1997 में चुने गये।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘राजीव गांधी हत्याकांड’ में 26 अभियुक्तों को 28 जनवरी 1998 में मृत्युदंड दिया गया।
  • भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म 28 जनवरी 1999 में हुआ।
  • भारत ने आज ही के दिन 2000 को अंडर-19 के युवा वर्ल्डकप क्रिकेट के फाइनल में श्री लंका को बुरी तरह हराया।
  • 28 जनवरी 2002 में खराब मौसम की वजह से विमान हादसा हो गया। एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिर गया, जिससे उसमे करीब 92 लोगों जान चली गई।
  • पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आज ही के दिन 2003 में भयंकर सड़क हादसा हो गया, जिसमें करीब 42 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि एक बस और तेल टैंकर की जोरदार टक्कर से यह हादसा हुआ।
  • 28 जनवरी 2006 को आज ही के दिन फ्रांस की एमेली मास्को के लिए काफी शानदार रहा, इस दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल खिताब अपने नाम किया था।
  • मशहूर संगीतकार ओ.पी. नैयर का निधन 28 जनवरी 2007 में हुआ था।
  • बांग्लादेश के संस्थापक नेता और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के 5 दोषियों को 28 जनवरी 2010 में फांसी की सजा सुनाई गई।
  • लेखक जेडी सैलिंगर का निधन 28 जनवरी 2010 को हुआ था।
  • 2012 में आज ही के दिन नाइजीरिया में बम बिस्फोट हो गया, जिसमें करीब 185 लोगों की मौत हो गई।
  • 28 जनवरी 2013 को अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी को नियुक्त किया गया।
  • भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन 28 जनवरी 2017 में हुआ था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 28 जनवरी को घटित घटनाओं, 28 जनवरी का इतिहास – 28 January History Hindi, Today History in Hindi 28 January, 28 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 28 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close