3 नवंबर का इतिहास – 3 November History Hindi।
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
- क्रिस्टोफर कोलंबस ने आज ही के दिन 1493 में डोमिनिका द्वीप की खोज की।
- इंग्लैंड और फ्रांस ने आज ही के दिन 1655 में सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
- आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का जन्म 3 नवंबर 1688 में हुआ।
- ब्रिटेन और स्पेन के बीच 3 नवंबर 1762 में पेरिस की संधि हुई।
- जॉन एडम्स 3 नवंबर 1796 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
- नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये आज ही के दिन 1857 में आदेश दिये गए।
- कनाडा में 3 नवंबर 1869 में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
- पनामा को आज ही के दिन 1903 में कोलंबिया से आजादी मिली।
- मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित करने वाले हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास महापुरुष पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर 1906 में हुआ।
- स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म 3 नवंबर 1917 में हुआ था.
- अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म 3 नवंबर 1933 में हुआ।
- तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का निधन 3 नवंबर 1936 में हुआ।
- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म 3 नवंबर 1937 में हुआ।
- ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था को आज ही के दिन 1938 में कायम की गई।
- ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा का निधन 3 नवंबर 1947 को हुआ।
- केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन 3 नवंबर 1996 में हुआ।
- भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 3 नवंबर 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
- सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1957 में लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।
- तत्कालीन सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1958 में परमाणु परीक्षण किया।
- चीन के हमले के मद्देनजर भारत में 3 नवंबर 1962 में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
- भारतीय निशानेबाज़ मानवजीत सिंह संधू का जन्म 3 नवंबर 1976 में हुआ।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगवत राव मंडलोई की मृत्यु 3 नवंबर 1977 को हुई।
- भारत में आज ही के दिन 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
- वायु सेना ने 3 नवंबर 1988 में आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
- जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन 3 नवंबर 1997 में कुआलालम्पुर में प्रारम्भ हुआ ।
- भारत सरकार द्वारा आज ही के दिन 2000 में डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
- अमेरिका ने 3 नवंबर 2001 में लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
- नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने आज ही के दिन 2002 में राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
- पाकिस्तान और चीन के बीच 3 नवंबर 2003 में बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
- अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश 3 नवंबर 2004 को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे.
- पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को आज ही के दिन 2007 में उनके घर में नजरबन्द किया गया।
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 3 नवंबर 2008 में अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की हुई।
- फ्रांस के कैन्स में आज ही के दिन 2011 में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
- प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का निधन 3 नवंबर 2013 में हुआ।
- अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद 3 नवंबर 2014 को उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 3 नवंबर को घटित घटनाओं, 3 नवंबर का इतिहास – 3 November History Hindi, Today History in Hindi 3 November, 3 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 3 November events के बारे में बताया.
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।