9 दिसंबर का इतिहास – 9 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 9 दिसंबर का इतिहास – 9 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
9 दिसंबर का इतिहास – 9 December in History Hindi
- महान् कवि संत सूरदास का 9 दिसंबर 1484 में जन्म हुआ।
- हालैंड और इंग्लैंड के बीच आज ही के दिन 1625 में सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।
- स्वीडन के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री व आधुनिक रसायन शास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्लविल हेल्म शील का 9 दिसंबर 1742 में जन्म हुआ।
- भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध 9 दिसंबर 1758 में आरंभ हुआ।
- हंबीर राव मोहिते की बेटी ताराबाई का निधन 9 दिसंबर 1761 में हुआ।
- ब्रिटिश संसद ने आज ही के दिन 1762 में पेरिस संधि को स्वीकार किया।
- सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक राव तुला राम का जन्म 9 दिसंबर1825 में हुआ।
- हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने आज ही के दिन 1873 में ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
- असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का जन्म 9 दिसंबर 1889 में हुआ।
- बेलूर मठ की 9 दिसंबर 1898 में स्थापना हुई।
- फ्रांसीसी सेनाओं ने आज ही के दिन 1910 में मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
- भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमी व्यारावाला का 9 दिसंबर 1913 में जन्म हुआ।
- जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने आज ही के दिन 1917 में यरुशलम पर कब्जा किया।
- भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार कुशवाहा कान्त का जन्म 9 दिसंबर 1918 में हुआ।
- अमेरिकी हास्य अभिनेता रेड फॉक्स्स का जन्म 9 दिसंबर 1922 में जन्म हुआ।
- हालैंड और हंगरी के बीच आज ही के दिन 1924 में व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
- हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म 9 दिसंबर 1929 में हुआ।
- जापानी सेना ने आज ही के दिन 1931 में चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
- चीन ने 9 दिसंबर 1941 में जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का 9 दिसंबर 1945 में जन्म हुआ।
- संविधान सभा की पहली बैठक आज ही के दिन 1946 में नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
- प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 में हुआ।
- फ्रांसीसी मजदूर संघ ने आज ही के दिन 1947 में हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।
- भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक महेन्द्रनाथ मुल्ला का निधन 9 दिसंबर 1971 में हुआ।
- लिबरेशन वॉर के दौरान भारतीय सेना ने आज ही के दिन 1971 में हवाई अभियान मेघना हेली ब्रिज छेड़ा था।
- फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी फेब्रिस सांतारो का 9 दिसंबर 1972 में जन्म हुआ।
- पंजाब के 13 वें मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ 24 सितंबर 1977 से 9 दिसंबर 1979 तक हरियाणा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है।
- प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने आज ही के दिन 1992 में अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।
- कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन 9 दिसंबर 1997 में हुआ।
- आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने आज ही के दिन 1998 में एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी थी।
- यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रम सिंघे ने आज ही के दिन 2001 में श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- तालिबान में 9 दिसंबर 2001 में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमे 21 लोग मारे गए।
- जॉन स्नो आज ही के दिन 2002 में अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
- पाकिस्तान ने 9 दिसंबर 2006 में परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
- प्रगतिशील काव्यधारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन 9 दिसंबर 2007 में हुआ।
- पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने आज ही के दिन 2007 में पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
- इसरो ने 9 दिसंबर 2008 में यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
- भारतीय तबला वादक उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन 9 दिसंबर 2009 में हुआ।
- मेक्सिको में आज ही के दिन 2012 में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हुई।
- इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप 9 दिसंबर 2013 में ट्रेन हादसे में सात की लोगों की मौत हुई और 63 लोग घायल हो गए।
- दुष्यंत चौटाला ने 9 दिसंबर 2018 को इंडियन नेशनल लोकदल से निकाले जाने के बाद एक नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) शुरू की।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 9 दिसंबर को घटित घटनाओं, 9 दिसंबर का इतिहास – 9 December History Hindi, Today History in Hindi 9 December, 9 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 9 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।